Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke
डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष
आजकल जैसे ही बंद नाक या कफ की समस्या होती है, हर व्यक्ति परेशान हो जाता है। अब पहले की तरह इन छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और फिलहाल जो समय चल रहा है, उसके हिसाब से इनके प्रति लापरवाही भी नहीं करना चाहिए। परंतु थोड़ी सी नाक बंद होने पर उसे कोरोना समझकर घबराना भी ठीक नहीं है। धूप-छांव में आने-जाने से, पसीने में ठंडा पानी पी लेने से भी यह समस्या हो सकती है। अगली स्लाइड्स से जानते हैं बंद नाक होने पर कौनसे आसान उपाय किए जा सकते हैं।
2 of 5
गर्म चाय पीते में ही आप बेहतर महसूस करने लगेंगे
- फोटो : Social media
ब्लैक टी और शहद
बंद नाक होने पर आप दूध की चाय पीने की बजाय ब्लैक टी का सेवन करें। गर्म-गर्म ब्लैक टी में शहद मिलाकर उसे फूंक मारकर पीते जाएं। गर्म चाय पीते में ही आप बेहतर महसूस करने लगेंगे। बंद नाक को खोलने के साथ ही यह आसान उपाय आपके गले को भी एकदम साफ कर देगा और यदि धूल- मिट्टी के कारण नाक में आपको किसी प्रकार की कोई समस्या हो रही होगी, तो वो भी इससे ठीक हो जाएगी।
3 of 5
अजवाइन को तवे पर थोड़ा सेंक लें
- फोटो : social media
अजवाइन की पोटली
नाक जाम होने पर और बलगम की समस्या होने पर यदि आपको किसी चीज के सेवन को लेकर कोई संशय है या आप कुछ खाना नहीं चाहते हैं तो यह उपाय आपके लिए है। अजवाइन को तवे पर थोड़ा सेंक लें और फिर उसकी एक पोटली बना लें। गर्म अजवाइन की इस पोटली को सीने पर रख-रखकर हल्का-हल्का दबाएं, ऐसा करने से आपकी बलगम की समस्या दूर हो जाएगी। अजवाइन की पोटली को सूंघने पर नाक भी खुल जाएगी। पोटली को दिनभर हाथ में ही रखें, ताकि बार-बार आप उसे सूंघ सकें।
4 of 5
गर्मियों में दो बार से अधिक इसका सेवन न करें
- फोटो : सोशल मीडिया
दूध और अदरक
बलगम की समस्या होने या बंद नाक होने पर दूध के सेवन के लिए मना किया जाता है क्योंकि दूध के सेवन से कई बार शरीर में कफ की मात्रा और भी बढ़ जाती है इसलिए इसे पीने से मना किया जाता है। लेकिन यदि दूध को थोड़ी देर तक अदरक और हल्दी डालकर गैस पर उबाला जाए तो यह बहुत लाभदायक भी साबित होता है। इसलिए इस तरह से दूध का सेवन अवश्य करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि गर्मियों में दो बार से अधिक इसका सेवन न करें।
5 of 5
नीलगिरी के तेल को थोड़ा सा गर्म करें
- फोटो : Pixabay
नीलगिरी का तेल
नीलगिरी का तेल भी इस समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी सहायता कर सकता है। इसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। नीलगिरी के तेल को थोड़ा सा गर्म करें और सोते समय उसकी कुछ बूंदों को नाक में टपका लें। नीलगिरी के तेल से नाक को कोई नुकसान नहीं होता है और यदि आप इस तरह इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तब गर्म पानी में इसकी कुछ बूंद डालकर भाप जरूर लेवें।
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।