Medically Reviewed by Dr. Sanjeev Shukla
डॉ संजीव शुक्ला
एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एंड डायबिटोलॉजिस्ट, ग्लोबल हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी मेडिसिन
अनुभव- 16 वर्ष
थायराइड की समस्या से आजकल कई सारे लोग जूझ रहे हैं। थायराइड के लक्षण कई बार इतने सामान्य होते हैं कि ये पता लगाना ही मुश्किल हो जाता है कि सामने वाले को थायराइड है या नहीं। कई लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज भी कर देते हैं जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। थायराइड ग्रंथि कुछ लोगों में ज्यादा सक्रिय हो जाती है तो थायरॉक्सिन हार्मोन का उत्पादन अधिक मात्रा में होने लगता है, वहीं कुछ लोगों में इसका उत्पादन कम होने लगता है। दोनों ही स्थितियां नुकसानदायक होती हैं। पुरुषों की तुलना में थायराइड के अतिसक्रिय होने की स्थिति महिलाओं में ज्यादा होती है। ऐसा होने पर लक्षण के तौर पर कुछ लोगों का वजन बढ़ने लगता है तो कुछ का घटने लगता है लेकिन थायराइड होने पर घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को आजमाकर आप घर बैठे भी इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
2 of 5
आंवला थायराइड हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करता है
- फोटो : file photo
आंवला
यदि आपकी थायराइड ग्रंथि अतिसक्रिय हो गई है तो आंवला आपके लिए बहुत काम का है। आंवला थायराइड हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करता है। आंवला पाउडर लें और इसे शहद के साथ मिला लें। प्रतिदिन इसे सुबह के नाश्ते के बाद थोड़ी मात्रा में जरूर लें। खाने के बाद आंवला की सुपारी खाना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आंवले के सेवन से न सिर्फ आपका थायराइड नियंत्रित होगा बल्कि शरीर को और भी फायदे पहुंचेंगे।
3 of 5
थायराइड हार्मोन का उत्पादन अधिक मात्रा में नहीं हो पाता है
- फोटो : Pixabay
पत्ता गोभी
थायराइड से ग्रसित लोगों के लिए पत्ता गोभी बहुत काम का है। पत्ता गोभी में गोइट्रोजंस की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके सेवन से थायराइड हार्मोन का उत्पादन अधिक मात्रा में नहीं हो पाता है इसलिए इसका सेवन जरूर करें। एक-दो दिन में पत्ता गोभी की सब्जी बनाकर खाएं या फिर सलाद के रूप में पत्ता गोभी खाना भी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
4 of 5
आपको तनाव से भी राहत मिलेगी
- फोटो : Pixabay
एंटीऑक्सीडेंट्स
ऐसे आहार का सेवन करना आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है जिनमें कि एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। जामुन, अंगूर, टमाटर, अखरोट, दही के सेवन से आप थायराइड हार्मोन को नियंत्रित रख सकेंगे इसलिए इनका सेवन अवश्य करें। इनके सेवन से आपको तनाव से भी राहत मिलेगी और आपका शरीर भी बिल्कुल स्वस्थ रहेगा।
5 of 5
डाइट चार्ट में शलजम को जरूर शामिल करें
- फोटो : social media
शलजम
शलजम में गोइट्रोजन्स नामक पदार्थ होते हैं। इसके सेवन से शरीर में थायराइड हार्मोन बहुत अधिक मात्रा में नहीं बन पाते हैं इसलिए जिन लोगों की थायराइड ग्रंथि अतिसक्रिय है उन्हें सलाद में शलजम खिलाना चाहिए। शलजम का जूस भी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है इसलिए किसी भी तरह से अपने डाइट चार्ट में शलजम को जरूर शामिल करें।
नोट- यह लेख ग्लोबल हॉस्पिटल, लखनऊ के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव शुक्ला से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर संजीव शुक्ला पिछले 16 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एस.जी.पी.आई, लखनऊ से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।