Easy ways to lose weight: वजन कम करना एक बेहद मुश्किल काम है, जिसमें कठोर डाइट और घंटों वर्कआउट करना पड़ता है। यही वजह है कि बहुत से लोग वेट लॉस करना शुरू तो करते हैं लेकिन इसे बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन क्या होगा अगर आपको पता चले कि बिना ज्यादा मेहनत के भी आप अपना वजन घटा सकते हैं?
Weight Loss: 9 किलो तक वजन घटाने का ये है सबसे आसान तरीका, फिटनेस एक्सपर्ट ने दिया ये तीन सुझाव
आज के समय में जिन लोगों का वजन अधिक है, उसे कम करना एक बेहद कठिन काम है। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानते हैं कि किन तीन उपायों को अपनाकर हम वजन कम कर सकते हैं।
हर डाइट के बाद टहलें
रॉबर्ट्स का पहला और सबसे जरूरी सुझाव है कि आप हर भोजन के बाद 10-15 मिनट की टहलें। आप चाहें तो घर के अंदर या बाहर कहीं भी कर सकते हैं। दिनभर में ये छोटी सी आदत 3,000 से 5,000 कदम तक हो सकती हैं। रॉबर्ट्स बताते हैं कि यह आदत न सिर्फ कैलोरी बर्न करती है, बल्कि पाचन को बेहतर बनाती है, शरीर की ऊर्जा को बढ़ाती है और पेट फूलने की समस्या को भी कम करती है।
ये भी पढ़ें- Bone Fracture: वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का पहला 'बोन ग्लू', मिनटों में जुड़ जाएंगी टूटी हुई हड्डियां
लिक्विड कैलोरीज से करें परहेज
दूसरा सुझाव है कि आप अपनी डाइट से अनावश्यक लिक्विड कैलोरी को हटा दें। रॉबर्ट्स ने एनर्जी ड्रिंक्स, ज्यादा कैलोरी वाले मिल्कशेक और यहां तक कि डाइट सोडा को भी अपनी दिनचर्या से हटाने की सलाह दी है। ये ड्रिंक्स भले ही आपको स्वाद में अच्छे लगें, लेकिन ये आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। हालांकि प्रोटीन शेक इसका अपवाद है, क्योंकि यह जरूरी पोषक तत्व देता है और कैलोरी को भी नियंत्रित रखता है।
ये भी पढ़ें- कामयाबी: अब सिर्फ 15 मिनट में ही चल जाएगा पता, आपको प्रोस्टेट कैंसर है या नहीं? तेज जांच से बच सकेंगी लाखों जिंदगियां
सुबह प्रोटीन और हाइड्रेशन पर दें ध्यान
इस तरीके का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा है कि आप सुबह के समय पर्याप्त प्रोटीन लें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। रॉबर्ट्स का सुझाव है कि सुबह उठने के दो घंटे के भीतर 20 से 30 ग्राम प्रोटीन जरूर खाएं। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और दिनभर मेटाबॉलिज्म (चयापचय) सही रहता है। इसके साथ ही, सुबह 20 से 40 औंस (लगभग 600-1200 मिलीलीटर) पानी पीना भी जरूरी है।
रॉबर्ट्स के मुताबिक, इन 'आलसी' तरीकों के बावजूद कैलोरी डेफिसिट ही वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है। कैलोरी डेफिसिट को आसान शब्दों में लिखें तो जितनी कैलोरी आप खाते हैं, उससे ज्यादा कैलोरी बर्न करना। भले ही ये कदम बहुत सरल हैं, लेकिन इन्हें नियमित रूप से अपनाने से शरीर फैट का उपयोग ऊर्जा के रूप में करता है, जिससे वजन धीरे-धीरे और स्थायी रूप से घटने लगता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।