फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, डॉक्टर ने दिया सुझाव

Fri, 12 Sep 2025 05:17 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 12 Sep 2025 05:17 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आने की समस्या होना बेहद आम हो चुकी है। बहुत से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। नींद न आने के पीछे आहार की भी एक बड़ी भूमिका होती है। डॉक्टर ने इसी से संबंधित कुछ सुझाव दिए हैं, आइए उसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
if you are troubled by insomnia then doctor advised include these things in diet in hindi
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock

What to Eat When You Can't Sleep: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग जब बिस्तर पर सोने जाते हैं तो दिमाग में दिनभर कि चीजें दौड़ने लगती हैं जिसकी वजह से नींद नहीं आती है। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि दिनभर की तनाव की वजह से कॉर्टिसोल हार्मोन रीलिज होता है, और ये सोने वाले हार्मोन (मेलेटोनिन) को रीलिज करने में अवरोध पैदा करता है। यही वजह है कि जल्दी नींद नहीं आती है और अगर आती भी है तो बार-बार नींद टूट जाती है ऐसे में सुबह उठने के बाद भी थकान ही महसूस होता है। 



इस परेशानी को ठीक करने के लिए जीवनशैली में बदलाव, जैसे कि स्क्रीन टाइम कम करना और नियमित व्यायाम, बहुत जरूरी हैं। इसके साथ ही, हमारा आहार भी नींद को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आप अपनीं नींद की समस्या को दूर कर सकते हैं। डॉ. शालिनी सिंह सालुंके इसी मुद्दे पर एक इंस्टाग्राम वीडियो में छह खास चीजों को खाने का सुझाव दे रही हैं जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। 

if you are troubled by insomnia then doctor advised include these things in diet in hindi
केला - फोटो : Freepik.com

केला और चेरी
डॉक्टर के अनुसार केला और चेरी दोनों ही नींद के लिए बहुत फायदेमंद हैं। केले में पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिमाग के मांसपेशियों को आराम देते हैं। वहीं चेरी मेलाटोनिन का एक प्राकृतिक स्रोत है। ये दोनों मिलकर दिमाग को शांत करते हैं और जल्दी नींद लाने में मदद करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)



ये भी पढ़ें- Alert: दिमाग का दुश्मन बन रही ओमेगा-3 की कमी, इस गंभीर रोग का बढ़ सकता है खतरा
if you are troubled by insomnia then doctor advised include these things in diet in hindi
ओट्स - फोटो : freepik.com

ओट्स और कीवी
ओट्स में कार्बोहाइड्रेट और मेलाटोनिन होता है, जो शरीर में शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है और नींद लाने में सहायक होता है। कीवी भी एक बेहतरीन विकल्प है। शोध बताते हैं कि सोने से पहले कीवी खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है, क्योंकि इसमें सेरोटोनिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।


ये भी पढ़ें- Cancer Prevention: कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच, जानिए कौन-कौन से कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
if you are troubled by insomnia then doctor advised include these things in diet in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
बादाम और गर्म दूध
बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो नींद के लिए जरूरी है। यह मांसपेशियों को आराम देता है और तंत्रिका तंत्र को शांत करता है। सोने से पहले गर्म दूध पीना भी एक सदियों पुराना नुस्खा है। दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड होता है, जो शरीर को सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन बनाने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
if you are troubled by insomnia then doctor advised include these things in diet in hindi
Mobile Use - फोटो : Adobe stock
अपनी आदतों में भी करें बदलाव
इन आहारों के साथ-साथ, अपनी आदतों में भी बदलाव लाना ज़रूरी है। सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन टाइम (मोबाइल, टीवी) कम कर दें। सोने के लिए एक शांत और आरामदायक माहौल बनाएं। रोज़ाना एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें। यह आपके शरीर की जैविक घड़ी को सही रखता है, जिससे नींद की समस्या दूर होती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed