Ear Care: हेडफोन का इस्तेमाल अब आम बात है। बड़े से लेकर बच्चे तक धड़ल्ले से ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। फोन पर किसी से बात करनी हो, कोई फिल्म देखनी हो, गाने सुनना हो या फिर गेम खेलना हो, लोगों के लिए अब ये आम जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। हेडफोन का इस्तेमाल आजकल हर कोई करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका लगातार इस्तेमाल कितना हानिकारक है? हेडफोन का लगातार इस्तेमाल आपके कान को इस कदर डैमेज कर सकता है कि आपकी सुनने की शक्ति भी खत्म हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि रोजाना कितने घंटे हेडफोन का इस्तेमाल कान के लिए सही है।
Ear Care: बहरा बना सकता है हेडफोन का ज्यादा इस्तेमाल, जानें रोजाना कितने घंटे कान में लगाना चाहिए इयरबड्स
हेडफोन का लगातार इस्तेमाल आपके कान को इस कदर डैमेज कर सकता है कि आपकी सुनने की शक्ति भी खत्म हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि रोजाना कितने घंटे हेडफोन का इस्तेमाल कान के लिए सही है।
रोजाना कितनी देर करना चाहिए हेडफोन का इस्तेमाल?
कई लोगों को पूरे दिन हेडफोन इस्तेमाल करने की आदत होती है। कई बार तो ये बिना काम के भी हेडफोन लगाए रहते हैं। लेकिन, हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल रोजाना दिन में कुछ घंटे ही करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में सिर्फ 1 से 2 घंटे ही ईयरफोन का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपको कुछ काम है और ज्यादा देर तक हेडफोन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है तो ब्रेक लेकर इसका इस्तेमाल करें। लंबे समय तक लगातार हेडफोन का इस्तेमाल आपके कानों पर बुरा प्रभाव छोड़ सकता है।
हेडफोन का सुरक्षित इस्तेमाल
- हेडफोन इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसकी आवाज तेज में न रखें। हमेशा हेडफोन का इस्तेमाल कम वॉल्यूम पर करें। कम नहीं तो आवाज को मध्यम रखें। ज्यादा तेज आवाज में हेडफोन के इस्तेमाल से बचें।
- इयरफोन का लगातार इस्तेमाल न करें। बीच में ब्रेक जरूर लें और कानों को आराम देते हुए इसका इस्तेमाल करें।
- हेडफोन को इस्तेमाल करने से पहले साफ करना न भूलें। संक्रमण से बचने के लिए इसे नियमित रूप से साफ करें।
- दूसरों से हेडफोन शेयर करने से बचें।
- अच्छी क्वालिटी के हेडफोन इस्तेमाल करें और सस्ते और घटिया क्वालिटी के प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें।
ज्यादा देर हेडफोन के इस्तेमाल से होने वाली समस्याएं
- हेडफोन ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने से सुनने की क्षमता कमजोर हो सकती है। लगातार तेज आवाज के चलते बेहरेपन की समस्या भी हो सकती है।
- ज्यादा देर तक लगातार हेडफोन के इस्तेमाल से कान में दर्द भी हो सकता है। इससे कान में इंफेक्शन भी हो सकता है।
- हेडफोन के लगातार इस्तेमाल से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। इससे माइग्रेन जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
- ध्यान केंद्रित करने में समस्या भी हेडफोन के साइड इफेक्ट्स में से हो सकता है। जी हां, ज्यादा हेडफोन का इस्तेमाल करने से आपको अपने काम या पढ़ाई करते समय ध्यान केंद्रित करने में समस्या हो सकती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।