फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2023: सांस के रोगी ध्यान दें, दशहरा उत्सव के दौरान इन बातों का रखें ध्यान वरना बिगड़ सकती है तबीयत

Tue, 24 Oct 2023 07:58 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Oct 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
dussehra 2023 What are the precautions for respiratory disease during dussehra
श्वसन रोगों की समस्या - फोटो : iStock

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के समापन के इस पर्व में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन भी किया जाता है। दशहरे के दौरान आतिशबाजी का प्रदर्शन और रावण दहन के दौरान होने वाले वायु प्रदूषण के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का जोखिम हो सकता है। इसके सबसे ज्यादा नकारात्मक असर होता है- श्वसन रोगियों पर। प्रदूषित हवा में सांस लेने से अस्थमा और क्रोनिक ऑबस्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) रोगियों की जटिलताओं के बढ़ने का खतरा रहता है।



डॉक्टर कहते हैं, राजधानी दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पहले से ही खराब श्रेणी में बनी हुई है। इसके बाद अब आतिशबाजी के कारण होने वाले प्रदूषण की स्थिति आपके लिए स्वास्थ्य जोखिमों को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

आइए जानते हैं कि इन दिनों में श्नसन रोगियों को किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए?

dussehra 2023 What are the precautions for respiratory disease during dussehra
प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

आउटडोर-इनडोर दोनों प्रदूषण नुकसानदायक

डॉक्टर बताते हैं, वायु प्रदूषण आउटडोर हो या इनडोर, दोनों ही सेहत पर नकारात्मक असर डालती है। विशेषतौर पर फेफड़ों और श्वसन विकारों के शिकार लोगों के लिए ये और भी समस्याकारक स्थिति हो सकती है। किसी प्रकार के जोखिम से बचे रहने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके रहने और काम करने के स्थान अच्छी तरह हवादार और प्रदूषकों से मुक्त हो।

धूल-धुएं के सीधे संपर्क के कारण सांस की समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसे लोगों को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

dussehra 2023 What are the precautions for respiratory disease during dussehra
सांस वाले अभ्यास - फोटो : iStock

गहरी सांस लेने वाले अभ्यास

फेफड़ों को स्वस्थ रखने और श्वसन समस्याओं को ट्रिगर होने से बचाने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से श्वसन और गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करें। इस तरह के अभ्यास से फेफड़ों के विस्तार में मदद मिलती है और  डायफ्राम मजबूत होती है। गहरी सांस वाले अभ्यास करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है, जिससे श्वसन समस्याओं को ट्रिगर होने से बचाने में भी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2023 What are the precautions for respiratory disease during dussehra
हाइड्रेशन जरूरी - फोटो : istock

शरीर को रखें हाइड्रेटेड

श्वसन समस्याओं के शिकार लोगों के लिए जरूरी है कि आप शरीर को हाइड्रेटेड रखें, ऐसा करके श्वसन मार्ग में होने वाली जलन और असहजता को कम करने में मदद मिल सकती है। श्वसन पथ पर मौजूद बलगम की पतली परत को बनाए रखने के लिए हाइड्रेशन का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। यह परत हवा में मौजूद कणों को फेफड़ों में प्रवेश करने से रोकने में मदद करती है और संक्रमण से बचाती है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीते रहना आपके लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
dussehra 2023 What are the precautions for respiratory disease during dussehra
फेफड़ों को रखें स्वस्थ - फोटो : iStock

श्वसन समस्याओं को ट्रिग करने वाले पदार्थों से बचें

अगर आप श्वसन समस्याओं के शिकार हैं तो उन पर्यावरणीय कारकों से दूरी बनाकर रहने की सलाह दी जाती है जो श्वसन प्रणाली के लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं। सिगरेट का धुआं हो या फिर पटाखों से निकलने वाला धुंआ, ये फेफड़ों में जलन पैदा कर सकता हैं और इसके कारण सीओपीडी और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप इस तरह के श्वसन ट्रिगर्स से बचाव करें। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed