फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2023: आपकी सेहत की दुश्मन इन आदतों का करें 'दहन', ये छोटे बदलाव बीमारियों से देंगे सुरक्षा

Tue, 24 Oct 2023 07:58 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Oct 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2023 know Bad Health Habits that affects overall health know what not to do to stay healthy
सेहत को कैसे ठीक रखें - फोटो : iStock

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। दशहरा के उत्सव के दौरान बुराई के प्रतीक के रूप में रावण का पुतला दहन किया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे दिनचर्या की कई गड़बड़ आदतें भी सेहत के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं हैं। इस दशहरे के पर्व पर आइए प्रण लेते हैं कि इन बुरी आदतों का 'दहन' करेंगे। मतलब दिनचर्या की कुछ गड़बड़ आदतों को छोड़कर आप बेहतर सेहत की तरफ एक कदम बढ़ा सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि आप आहार और दिनचर्या को ठीक रखें। आइए जानते हैं कि हमारे लिए कौन सी आदतों को नुकसानदायक माना जाता है जिनसे अभी से दूरी बना लेना बहुत आवश्यक है?

Dussehra 2023 know Bad Health Habits that affects overall health know what not to do to stay healthy
ज्यादा देर बैठन के नुकसान - फोटो : istock

लगातार बैठने की आदत में करें सुधार

लगातार बैठे रहना या फिर शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहना आपकी सेहत के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है। शोध से पता चलता है कि लंबे समय तक बैठे रहने से हृदय रोग, मोटापा, मधुमेह, कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आप जितना अधिक समय बैठे-बैठे बिताएंगे, समय से पहले मृत्यु का जोखिम भी उतना ही अधिक होगा।

2017 के एक अध्ययन में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 7,985 वयस्कों की गतिविधि पर नजर रखी गई, इसमें पाया गया कि जिन लोगों ने दिन का ज्यादातर समय बैठे-बैठे बिताया था, उनमें क्रोनिक बीमारियों का जोखिम अधिक था।

Dussehra 2023 know Bad Health Habits that affects overall health know what not to do to stay healthy
एडेड शुगर के हानिकारक प्रभाव - फोटो : istock

बहुत अधिक चीनी-नमक का सेवन 

चीनी और नमक दोनों का अधिक सेवन सेहत के लिए नकारात्मक हो सकता है। अधिक चीनी के सेवन को हृदय रोग, लिवर-किडनी की बीमारी और मधुमेह के खतरे से जोड़कर देखा जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक पुरुषों को प्रतिदिन 9 चम्मच और महिलाओं के लिए प्रतिदिन 6 चम्मच से अधिक चीनी न खाने की सलाह देता है।

इसी तरह नमक का अधिक सेवन करना हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाने वाला हो सकता है, जो हृदय रोगों का प्रमुख कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2023 know Bad Health Habits that affects overall health know what not to do to stay healthy
हानिकारक है अल्कोहल - फोटो : istock

शराब और धूम्रपान दोनों हानिकारक

विशेषज्ञों का कहना है शराब और धूम्रपान दोनों हमारी सेहत के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं हैं। शराब पीने को हाई ब्लड प्रेशर, हृदय और लिवर रोग, स्ट्रोक और कैंसर सहित कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण माना जाता है। शराब का सेवन अवसाद, चिंता और अनिद्रा जैसे विकारों को भी बढ़ाने वाला हो सकता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को भी कमजोर कर देती है।

इसी तरह से धूम्रपान के कारण फेफड़ों की सेहत पर नकारात्मक असर होता है, मस्तिष्क और तंत्रिकाओं पर भी इसके दुष्प्रभाव देखे गए हैं।

विज्ञापन
Dussehra 2023 know Bad Health Habits that affects overall health know what not to do to stay healthy
नींद विकारों की समस्या - फोटो : istock

नींद के साथ कोई समझौता नहीं

नींद की कमी को मोटापा, टाइप 2 मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, स्ट्रोक, खराब मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को बढ़ावा देने वाला माना जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग नींद पूरी नहीं करते हैं उनमें संज्ञानात्मक समस्याओं का खतरा अधिक होता है।

क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक और नींद विशेषज्ञ माइकल ब्रूस कहते हैं उम्र के साथ आने वाले जैविक परिवर्तनों के कारण नींद की समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है, ये आपकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली हो सकती है। सभी लोगों को प्रतिदिन 6-8 घंटे नींद लेने की सलाह दी जाती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed