फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात के वक्त भूलकर भी न करें ये काम वरना सेहत को होगा बड़ा नुकसान

Mon, 14 Jan 2019 11:00 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 14 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
don't do these things in night before sleeping
health tips
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनिद्रा एक आम समस्या बन गई है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, गलत खान-पान, अवसाद, गलत दिनचर्या, शारीरिक श्रम न करना आदि। सामान्यतः एक वयस्क व्यक्ति को हर दिन 6-7 घंटे जरूर सोना चाहिए, जबकि बुजुर्गों को 8-9 घंटे सोना चाहिए। अगर आप रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आपको ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं नींद न आने के कारण...
don't do these things in night before sleeping
नींद
जरुरत से ज्यादा खाना
पुराने समय से कहा जा रहा है कि रात का खाना जल्दी खा लें और हल्का खाना खाएं, लेकिन वर्तमान समय में ऐसा करना नामुमकिन हो चुका है। भाग-दौड़ की जिंदगी में सबकी लाइफस्टाइल बदल चुकी है। कोई खाने पीने पर इतना ध्यान नहीं दे पाता। जैसे कि रात को हल्का खाने के लिए कहा जाता है, लेकिन लोग इसे फॉलो नहीं करते हैं। लोगों को अपने खाना खाने पर खास ध्यान देना चाहिए। रात के वक्त नॉनवेज न खाएं या खाएं तो बहुत कम खाएं, क्योंकि इन्हें पचाने में बहुत समय लगता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि सोने से दो घंटे पहले भोजन करना चाहिए। ज्यादा भारी भोजन करने से आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। 
don't do these things in night before sleeping
health tips
एल्कोहल का सेवन
अधिकांश लोग रात के वक्त शराब पीना पसंद करते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों को ऐसा लगता है कि रात के वक्त शराब पीने से नींद अच्छी आएगी पर ऐसा नहीं है। शराब पीने से उनकी नींद आने की नैचुरल प्रक्रिया पर नकारात्मक असर पड़ता है। शराब पीकर सोने पर आपको सुबह उठकर सामान्य दिनों जैसी स्फूर्ति और ताजगी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
don't do these things in night before sleeping
sleep disorder - फोटो : file photo
रात के समय आइसक्रीम न खाएं
हम कई बार रात को खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा करना हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए सोने से पहले आइसक्रीम न खाएं। आइसक्रीम में फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में जाकर एकदम से हिट करती है और ऊर्जा का संचार होने लगता है। इस वजह से नींद नहीं आती है।
विज्ञापन
don't do these things in night before sleeping
sleep disorder
डॉर्क चॉकलेट न खाएं
डार्क चॉकलेट में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपके शरीर को एकदम से बूस्ट अप कर देती हैं। वहीं कई बार डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन भी मिला होता है जो दिल को तेजी से धड़काने का काम और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है, ऐसे में सोना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए रात के समय डार्क चॉकलेट से दूरी ही बनाकर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed