बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के चलते लोग मोटापे की चपेट में आ रहे हैं। यह परेशानी इतनी आम हो गई है कि आज हर तीसरा इंसान इससे जूझ रहा है। मोटापे के चलते शरीर में बीमारियों की भी संभावना ज्यादा हो जाती है। सबसे ज्यादा लोग जिस फैट से परेशान हैं वो है पेट की चर्बी। अगर आपकी भी यही परेशानी है तो अब और टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस अपने ब्रेकफास्ट में थोड़े से बदलाव करने होंगे और देखते ही देखते आपका फैट छूमंतर हो जाएगा।
दलिया न केवल स्वस्थ और स्वादिष्ट होता है बल्कि वजन घटाने में भी मददगार होता है। दलिया गेंहू को पीसकर बनाया जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। दलिया खाने से बॉडी में फैट नहीं बढ़ता और शरीर फिट रहता है।
3 of 5
belly fat
- फोटो : file photo
गेहूं की भूसी और गेहूं के बीज की मौजूदगी के कारण दलिया फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत होता है। इसके अलावा, आपके भोजन में मौजूद फाइबर चीनी में परिवर्तित नहीं होता है, जिससे दलिया खाने से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
अगर आपके पेट की चर्बी बढ़ी हुई है और उसे कम करना चाहते हैं तो सुबह केले में शहद और अखरोट मिलाकर इसका सेवन करें। पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
अंकुरित मूंग, चना अगर नाश्ते में खाया जाए तो इसे खाने से वजन कम होता है। इसके साथ ही शरीर को ऊर्जा भी मिलती रहती है। अगर आप चाहें तो भीगे हुए चने और अंकुरित मूंग को बिना उबाले भी खा सकते हैं। ये सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।