ब्लड प्रेशर का बढ़ना शरीर के लिए कई प्रकार की समस्याओं को भी बढ़ाने वाला माना जाता है, इसके कारण सबसे ज्यादा खतरा हृदय को होता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हाई ब्लड प्रेशर की अनियंत्रित स्थिति हार्ट अटैक के जोखिमों को बढ़ा देती है, इससे किडनी और शरीर के अन्य अंगों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखने और नियमित व्यायाम की आदत बनाकर रक्तचाप को कंट्रोल किया जा सकता है।
Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर में ज्यादा कॉफी पीना हो सकती है 'जानलेवा', जानिए और किन चीजों से करें परहेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा कॉफी पीना हो सकता है हानिकारक
जापान के एक हालिया अध्ययन से पता चलता है कि अगर आपको गंभीर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है, तो रोजाना दो या इससे अधिक कप कॉफी पीने से हृदय रोगों के कारण मृत्यु का जोखिम दोगुना हो जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि रक्तचाप अक्सर बढ़ा रहता है तो अधिक कॉफी का हृदय रोगों पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है। ऐसे लोगों को कॉफी न पीने की सलाह दी जाती है, या फिर आप दिन में एक-दो कॉफी पी सकते हैं।
कंट्रोल करें सोडियम की मात्रा
सोडियम रक्तचाप को बढ़ा देता है। बहुत से लोग इसे जाने बिना अधिक मात्रा में सोडियम वाली चीजें खाते रहते हैं। प्रोसेस्ड और फास्ट फूड में आमतौर पर अधिक मात्रा में सोडियम होता है, नमक इसका प्रमुख स्रोत है। डॉक्टर्स कहते हैं, स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन 2,300 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। खाने से पहले उन पदार्थों में सोडियम की मात्रा की जांच कर लेना बेहतर माना जाता है।
अधिक मीठा भी नुकसानदायक
आमतौर पर डायबिटीज वाले लोगों को अधिक मीठा खाने से बचने की सलाह दी जाती है, पर क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर में भी अधिक मीठा खाना हानिकारक हो सकता है? साल 2014 के एक अध्ययन से पता चलता है कि ज्यादा मीठी चीजें, नमक की ही तरह रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। अध्ययन में उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप वाले खाद्य पदार्थों का उल्लेख किया गया है, सभी लोगों को नमक और चीनी की मात्रा को कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है।
शराब बहुत नुकसानदायक
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार अधिक शराब पीने से रक्तचाप बढ़ सकता है। ऐसे में यदि आप पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो इससे जोखिमों के और अधिक होने का खतरा रहता है। शराब न सिर्फ रक्तचाप को बढ़ाता है साथ ही इससे हृदय, किडनी और लिवर जैसे अंगों पर गंभीर दुष्प्रभाव होने का भी खतरा रहता है। सभी लोगों को शराब से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।