फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breast Pain: क्या ब्रेस्ट में दर्द का मतलब है कैंसर? जानिए कब ये सामान्य है और कब बरतनी चाहिए सावधानी

Mon, 24 Aug 2026 11:55 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 24 Aug 2026 11:55 AM IST
सार

Breast Cancer Kyu Hota Hai: जब भी किसी महिला के ब्रेस्ट में दर्द होता है तो उन्हें लगता है कि ये ब्रेस्ट कैंसर की वजह से है, पर इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
does breast pain cause breast cancer in hindi early symptoms of breast cancer in females in hindi
breast pain - फोटो : AI
Breast Cancer Kyu Hota Hai: ब्रेस्ट में दर्द होते ही क्या आपके मन में भी यह सवाल आता है कि कहीं यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत तो नहीं? ब्रेस्ट में दर्द कब सामान्य माना जाता है और किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? साथ ही, अगर दर्द के साथ ब्रेस्ट में गांठ, निप्पल से डिस्चार्ज या त्वचा में बदलाव नजर आए तो क्या करना चाहिए? इन सभी सवालों को लेकर महिलाओं के मन में अक्सर चिंता बनी रहती है। 


इस लेख में आपके ऐसे ही सवालों के जवाब हम देंगे। यहां जानेंगे कि ब्रेस्ट में दर्द होने के आम कारण क्या हैं, इसका ब्रेस्ट कैंसर से कितना संबंध है और किन संकेतों पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसलिए अगर आपको भी ब्रेस्ट में दर्द या इससे जुड़े किसी बदलाव की चिंता है, तो पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।
 
does breast pain cause breast cancer in hindi early symptoms of breast cancer in females in hindi
breast pain - फोटो : AI
क्या ब्रेस्ट में दर्द हमेशा कैंसर का संकेत है?

नहीं, ब्रेस्ट में दर्द होना हमेशा ब्रेस्ट कैंसर का संकेत नहीं होता। तो अगर आपके ब्रेस्ट में हल्का दर्द है, तो इसपर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।

 
does breast pain cause breast cancer in hindi early symptoms of breast cancer in females in hindi
breast pain - फोटो : AI
ब्रेस्ट में दर्द होने के आम कारण

ब्रेस्ट पेन यानी मास्टाल्जिया कई वजहों से हो सकता है। सबसे आम कारणों में हार्मोनल बदलाव शामिल हैं। पीरियड्स से पहले दोनों ब्रेस्ट में भारीपन, खिंचाव या दर्द महसूस होना सामान्य हो सकता है। यह दर्द पीरियड शुरू होने के बाद कम भी हो सकता है। 

इसके अलावा प्रेग्नेंसी, स्तनपान, मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव, कुछ दवाएं, ब्रेस्ट या छाती पर चोट और कुछ गैर-कैंसर वाली ब्रेस्ट स्थितियां भी दर्द का कारण बन सकती हैं। कभी-कभी गर्दन, कंधे या पीठ की मांसपेशियों की समस्या का दर्द भी ब्रेस्ट में महसूस हो सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
does breast pain cause breast cancer in hindi early symptoms of breast cancer in females in hindi
breast pain - फोटो : AI
क्या ब्रेस्ट दर्द और कैंसर का सीधा संबंध है?

नहीं, केवल ब्रेस्ट दर्द को देखकर कैंसर का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर में आमतौर पर दर्द शुरुआती लक्षण नहीं होता। कई मामलों में शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर में कोई स्पष्ट लक्षण भी नहीं दिखाई देता। इसलिए ब्रेस्ट में दर्द होने पर घबराने के बजाय यह देखना जरूरी है कि इसके साथ कोई दूसरा असामान्य बदलाव तो नहीं है।

 
विज्ञापन
does breast pain cause breast cancer in hindi early symptoms of breast cancer in females in hindi
breast pain - फोटो : AI
ब्रेस्ट कैंसर के किन लक्षणों पर ध्यान दें?

ब्रेस्ट में इन बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए:
  • ब्रेस्ट या बगल में नई गांठ या सूजन
  • ब्रेस्ट के आकार या शेप में नया बदलाव
  • निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना या उसके आकार में बदलाव
  • निप्पल से ऐसा डिस्चार्ज होना जो स्तनपान से संबंधित न हो, खासकर अगर उसमें खून हो
  • ब्रेस्ट की त्वचा पर गड्ढे या सिकुड़न दिखाई देना
  • त्वचा का लाल, सूजा हुआ या असामान्य रूप से मोटा होना
  • बगल में गांठ या सूजन महसूस होना।

इनमें से कोई बदलाव कैंसर होने की पुष्टि नहीं करता, क्योंकि कई गैर-कैंसर वाली स्थितियां भी ऐसे लक्षण पैदा कर सकती हैं। लेकिन जांच कराना जरूरी है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed