फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: डॉक्टर ने बताया चिया सीड्स और दही के सेवन का सही तरीका, एसिडिटी और कब्ज के लिए है 'रामबाण'

Sun, 14 Sep 2025 08:48 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 14 Sep 2025 08:48 PM IST
सार

आयुर्वेद में यह एक सामान्य मान्यता है कि पाचन तंत्र का स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य की नींव है। अक्सर देखने को मिलता है कि बहुत से लोग पेट से संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं। आइए इस लेख में पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञ से इससे बचाव के लिए एक कारगर और आसान नुस्खा जानते हैं।

विज्ञापन
Doctor told the right way to consume chia seeds and curd, it is a 'panacea' for acidity and constipation
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

How to Eat Chia Seeds With Yogurt: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस एक आम बात हो गई है। लोग अक्सर इन समस्याओं से राहत पाने के लिए तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी इन बीमारियों का 'रामबाण' इलाज हो सकती हैं?



आयुर्वेद और पोषण विशेषज्ञ हमेशा से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि सही खान-पान और सही समय पर आहार लेने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसी कड़ी में हाल ही में एक डॉक्टर ने एक खास नुस्खा साझा किया है, जो पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में जादुई काम कर सकता है। डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से इस सरल और प्रभावी उपाय के बारे में जानकारी दी है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

Doctor told the right way to consume chia seeds and curd, it is a 'panacea' for acidity and constipation
चिया सीड्स और दही - फोटो : Adobe Stock

डॉ. शालिनी के अनुसार, रात भर भिगोए हुए चिया सीड्स को ताजे दही के साथ मिलाकर खाना पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें स्वाद और गुणों को बढ़ाने के लिए एक चुटकी काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाया जा सकता है। डॉक्टर इसे मिड-मॉर्निंग या शाम के स्नैक के तौर पर खाने की सलाह देती हैं।

ये भी पढ़ें- Cancer: खानपान में बदलाव कर कैंसर पर लगाएं ब्रेक, विशेषज्ञ ने बताए जानलेवा रोग से बचाने वाले सुपर फूड्स
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)


Doctor told the right way to consume chia seeds and curd, it is a 'panacea' for acidity and constipation
पेट की समस्या - फोटो : Adobe stock
इसका नियमित सेवन करने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या में वृद्धि होती है, जिससे आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह विशेष रूप से कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है।

ये भी पढ़ें- World Alzheimer's Day 2025: इन लोगों को होता है अल्जाइमर का अधिक खतरा, जानें क्या कहती है स्टडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor told the right way to consume chia seeds and curd, it is a 'panacea' for acidity and constipation
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

इसके अलावा यह एसिडिटी की समस्या को भी दूर करने में मदद कर सकता है। दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है, जो पाचन तंत्र को शांत करता है, जबकि चिया सीड्स में फाइबर होता है, जो पेट को स्वस्थ रखता है।


ये भी पढ़ें- Diabetes: शरीर में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सतर्क, समय रहते दे लिया ध्यान तो डायबिटीज से हो सकता है बचाव
 
विज्ञापन
Doctor told the right way to consume chia seeds and curd, it is a 'panacea' for acidity and constipation
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
यह नुस्खा सिर्फ पेट के स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। डॉ. शालिनी के मुताबिक, चिया सीड्स और दही का यह मिश्रण पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों जैसे विटामिन और मिनरल्स को बेहतर ढंग से अवशोषित कर पाता है। जब आपका पाचन तंत्र स्वस्थ होता है, तो यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को सुधारता है, जिससे आप अधिक ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed