फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बासी भोजन सेहत को पहुंचाता है नुकसान, इन छह चीजों को दोबारा गर्म कर खाने से बचें

Fri, 02 Oct 2020 03:22 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 02 Oct 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Do you know that stale food is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वक्त की कमी हो या फिर ज्यादा खाना बच गया हो, अक्सर हम रात का बासी खाना गर्म करके खा लेते हैं। कुछ लोग तो समय न होने के कारण ऑफिस में भी रात का खाना गर्म करके ले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात का बासी खाना दोबारा गर्म करके खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रात के खाने का सेवन आपको बीमार बना सकता है। बासी खाने को दोबारा गर्म करने से उसमें पाए जाने वाले कंपाउंड में कुछ बदलाव आ जाते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए।

Do you know that stale food is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे यहां सबसे ज्यादा लोग रात के चावल को गर्म करके बहुत चाव के साथ खाते हैं, लेकिन रात के चावलों को दोबारा गर्म करके खाना आपके पाचन के लिए सही नहीं रहता है। फूड्स स्टैंडर्ड्स एजेंसी (FSA) के मुताबिक, इससे आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए बासी चावल को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए।

Do you know that stale food is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पालक आयरन से भरपूर होता है, लेकिन रात की पालक की सब्जी को गर्म करके खाने से आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसमें पाया जाने वाला नाइट्रेट दोबारा गर्म करने से विषाक्त तत्वों में बदल जाता है, जिससे आपके शरीर में कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know that stale food is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे यहां ज्यादातर व्यंजनों में आलू का उपयोग किया जाता है, इसलिए इसे सब्जियों का राजा कहा जाता है, लेकिन बासी बची हुई आलू की सब्जी को गर्म करके खाने से आपको पेट से संबंधित तकलीफें हो सकती है। बासी रखे हुए आलू के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन
Do you know that stale food is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

रात का बासी चिकन और अंडा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इन चीजों में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। बासी चिकन और अंडे को गर्म करके खाने से इसके प्रोटीन कॉम्पोजिशन में बदलाव आ जाता है जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed