फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के भोजन के बारे में कितना जानते हैं आप? दूध के अलावा और भी बहुत कुछ देना है जरूरी

Sun, 15 Mar 2020 12:34 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 15 Mar 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
do you know about children nutrition food milk iron protein egg in breakfast xenophobia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

संतुलित भोजन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरह से होता है। पर्याप्त संतुलित आहार के अभाव में अक्सर बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। इसके कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे वे आसानी से कई तरह की बीमारियों के शिकार बन जाते हैं। अत: सही पोषण की जानकारी होना अत्यंत जरूरी है। ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त व संतुलित भोजन की जानकारी माता-पिता को नहीं होती है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भोजन की गलत आदतों के कारण बच्चे बीमारियों से ग्रस्त हैं। दोनों ही क्षेत्रों में आहार से संबंधित पारंपरिक मिथकों के कारण माता-पिता यह समझ ही नहीं पाते कि बच्चे के लिए क्या सही है और क्या गलत। ऐसे कई मिथक हैं, जिनका खत्म होना जरूरी है।

do you know about children nutrition food milk iron protein egg in breakfast xenophobia
milk - फोटो : Pixabay

क्या दूध है संपूर्ण भोजन?
दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-डी पाए जाते हैं। बच्चे के जन्म के पहले वर्ष में मां का दूध एक आदर्श पोषण होता है। अन्य सभी खाद्य पदार्थ अनाज, दालें, सब्जियां, फल, नट्स और अंडे वजन के आधार पर दूध से अधिक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। वहीं दूध के अधिक सेवन से एनीमिया और मोटापा हो सकता है। इसलिए सिर्फ दूध पर ही नहीं निर्भर रहना चाहिए।

do you know about children nutrition food milk iron protein egg in breakfast xenophobia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फलों का रस अमृत है
एक गिलास रस में लगभग 8 चम्मच के बराबर चीनी होती है। यह बिना फाइबर के सिर्फ कैलोरी प्रदान करती है।  शोधकर्ताओं ने साबित किया है कि प्रतिदिन एक गिलास जूस पीने से मोटापा 40 फीसदी तक बढ़ जाता है। बच्चों को जूस देने के बजाय ताजे और रेशेदार फल खाने के लिए प्रेरित करें। ताजे फलों के साथ नट्स भी दे सकती हैं। यह एक बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन
do you know about children nutrition food milk iron protein egg in breakfast xenophobia
पालक

पालक आयरन का अच्छा स्रोत है
दशकों से माता-पिता अपने बच्चों को पालक खिला रहे हैं। वह इसे लोहे का एक समृद्ध स्रोत मानते हैं, लेकिन लोहे की दैनिक खुराक प्राप्त करने के लिए पालक को बड़ी मात्रा  में खाना होगा, क्योंकि पालक की उच्च फाइटेट सामग्री से बहुत कम लोहा अवशोषित होता है। वास्तव में, फूलगोभी, शलजम और चुकंदर के पत्तों का अधिक सेवन करना चाहिए। ये लोहे के समृद्ध स्रोत हैं।

विज्ञापन
do you know about children nutrition food milk iron protein egg in breakfast xenophobia
सुबह का नाश्ता

सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण भोजन
एक अध्ययन से पता चला है कि किसी भी खाने का सही पैटर्न अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अगर बच्चे के नाश्ते में फल और सब्जियां शामिल हैं, तो ये कैलोरी को संतुलित करते हैं और इनमें परिष्कृत शर्करा और वसा शामिल नहीं है, तो यह एक संतुलित भोजन है। यदि उठते ही बच्चे को भूख लगे तो ही उसे नाश्ता दें और अगर नहीं, तो भूख लगने पर ही दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed