देश नोवल कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हाल के दिनों में संक्रमण के आंकड़ों में थोड़ी कमी जरूर देखी गई है, लेकिन स्थिति अब भी बेहतर नहीं है। कोविड के इस दौर में विशेषज्ञ सभी लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत पर विशेष ध्यान देने पर जोर दे रहे हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सभी लोगों को संक्रमण से बचने के उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि शाकाहारी लोगों को संक्रमण का खतरा नहीं होता है, ऐसे लोगों पर वायरस का प्रभाव ज्यादा नहीं होता है। आइए जानते हैं क्या वास्तव में शाकाहार आपको कोरोना से सुरक्षा देने में काफी है?
{"_id":"60a3ba7a8ebc3ef6413b19df","slug":"do-vegetarian-have-a-lower-risk-of-infection-fact-check","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैक्ट चेक: क्या शाकाहारी लोगों को संक्रमण का कम खतरा होता है? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
फैक्ट चेक: क्या शाकाहारी लोगों को संक्रमण का कम खतरा होता है? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई?
Tue, 18 May 2021 06:34 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Tue, 18 May 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
क्या शाकाहारी लोग संक्रमण से सुरक्षित हैं?
- फोटो : pixabay
सोशल मीडिया पर आंख बंद करके न करें यकीन
- फोटो : Social media
क्या है वायरल संदेश
सोशल मीडिया पर वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के एक कथित प्रेस नोट को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि शाकाहारी और धूम्रपान करने वाले लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम होता है। ऐसे लोगों पर वायरस का ज्यादा असर नहीं होता है। शाकाहारी भोजन करने और धूम्रपान के कारण शरीर में विशेष एंजाइम बन जाते हैं जो वायरस से सुरक्षा देते हैं।

सरकार ने बताई वायरल मैसेज की सच्चाई
- फोटो : social media
क्या है इसकी सच्चाई
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने ट्वीट के माध्यम से इस वायरल खबर का खंडन करते हुए लोगों को जागरूक किया है। ट्वीट में बताया गया है कि यह दावा फर्ज़ी है। अब तक किसी भी सीरोलॉजिकल अध्ययन में ऐसा सामने नहीं आया है कि शाकाहारी और धूम्रपान करने वाले लोग वायरस के संक्रमण से सुरक्षित हैं। इतना ही नहीं सीएसआईआर की तरफ से इस तरह का कोई प्रेस नोट भी जारी नहीं किया गया है।

Don’t fall prey to misinformation! Stay informed, stay safe!
— MyGovIndia (@mygovindia) May 17, 2021
For more authentic updates and information on #COVID19 and #COVIDVaccination, visit: https://t.co/t8yHLhHqZa #MyGovMythBusters #IndiaFightsCorona @MoHFW_India @PMOIndia @PIB_India @MIB_India pic.twitter.com/KQ5c8OH9Ew
विज्ञापन
विज्ञापन
धूम्रपान के तमाम नुकसान
- फोटो : Pixabay
धूम्रपान वैक्सीन के प्रभाव को भी कम कर सकता है
अमर उजाला से एक बातचीत के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय कहते हैं कि जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है। कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद ऐसे लोगों को कुछ महीनों तक बिल्कुल भी धूम्रपान नहीं करना चाहिए। डॉ अजीत कहते हैं कि सिगरेट से निकलने वाला टार वैक्सीन से बनी एंटीबॉडीज को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आपको कुछ दिनों तक किसी भी तरह के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए।
----------------------
नोट: यह लेख केंद्र सरकार के के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा किए गए फैक्ट चेक ट्वीट के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है।