लैपटॉप, इस शब्द में लैप का मतलब है गोद, यानी गोद में रखकर इस्तेमाल करने के योग्य कंप्यूटर। तकनीकि ने भले ही कंप्यूटरों के आकार को घटा दिया हो लेकिन इनका गलत ढंग से किया जाने वाला प्रयोग हमें कई तरह की मुसीबतों में डाल सकता है। आपने अक्सर लोगों को गोद में रखकर लैपटॉप को चलाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आप ऐसा करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं? विशेषज्ञ कहते हैं कि लैपटॉप को गोद में रखकर चलाना हमें कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है, विशेष बात यह कि इस तरह की आदत हमारे जीवन से संतान के सुख को भी छीन सकती है। आइए जानते हैं लैपटॉप का इस तरह से उपयोग कितना नुकसानदायक है?
लैपटॉप को 'लैप' में रखकर करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं नपुंसकता के शिकार
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sat, 27 Mar 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन