{"_id":"5e3fe6f08ebc3ee6033e4d50","slug":"can-diabetic-patients-have-jaggery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है गुड़? खरीदते वक्त इन बातों का जरूर रखें ये ख्याल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है गुड़? खरीदते वक्त इन बातों का जरूर रखें ये ख्याल
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 10 Feb 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुड़ आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। गुड़ खाने से कई बीमारियों का जोखिम कम होता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं। गैस से लेकर कब्ज तक की समस्याओं में गुड़ फायदेमंद है। खाने के बाद गुड़ खाने से खाना पचता है और पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आपको भूख नहीं लगती है तो गुड़ खाएं क्योंकि गुड़ खाने से भूख अच्छी लगती है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट थोड़ा सा गुड़ खाने के बाद पानी पीते हैं तो आपको कभी भी कब्ज की समस्या नहीं होती है। लेकिन गुड़ खाते वक्त आपको यह ख्याल रखना चाहिए कि आप कितना गुड़ खा रहे हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको गुड़ के सारे लाभों को भूल जाना चाहिए।
2 of 5
Jaggery
गुड़ में पोषक तत्व और मिनरल्स मौजूद होते हैं। गुड़ में कैल्शियम, लोहा, फास्फोरस, तांबा और पोटेशियम के साथ ही विटामिन ए, सी, बी और ई मौजूद होता है। गुड़ आपके दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसे खाने से हार्ट की बीमारी का जोखिम भी कम होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि डायबिटीज में गुड़ खाया जाए। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको गुड़ नहीं खाना चाहिए।
3 of 5
jaggery
आयुर्वेद में बताया गया है कि कभी भी ताजा गुड़ नहीं खाना चाहिए। ताजा गुड़ सेहत के लिए उतना फायदेमंद नहीं होता है। ताजा गुड़ खाने से आपको पाचन की समस्या हो सकती है और कब्ज भी हो सकती है। अगर आप गुड़ खाने के शौकीन हैं तो ख्याल रखें कि हमेशा दो-तीन साल पुरान ही गुड़ खाए। ये सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jaggery
गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। गुड़ खाने से शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। दरअसल जब आप रोज गुड़ खाते हैं तो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ जाती है और खून की कमी दूर होती है। इसी वजह से एनिमिया के मरीजों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
jaggery
गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं तो आपको हर रोज गुड़ खाना चाहिए। गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा होती है जिसकी वजह से यह आपकी हड्डियों के स्वास्थ के लिए भी लाभकारी है। गुड़ खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।