फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानिए: क्या महिलाओं में वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स का खतरा अधिक होता है? जानिए बचाव के उपाय

Mon, 07 Jun 2021 04:42 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 07 Jun 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Do COVID-19 vaccines impact women differently
कोरोना वैक्सीन का महिलाओं पर असर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by-


डॉ तरंग प्रीत कौर
प्रसूति एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ
एम्स, दिल्ली 


कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीनेशन को ढाल के रूप में देखा जा रहा है। देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीके लगवा सकते हैं। हाल ही में वैक्सीनेशन प्रोटोकॉल में बदलाव करते हुए सरकार ने स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी टीकाकरण कराने की अनुमित दे दी है, हालांकि अब भी गर्भवती महिलाओं को इससे बाहर रखा गया है। कोविड वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में अब भी तमाम तरह के सवाल हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या कोरोना की वैक्सीन पुरुषों और महिलाओं पर अलग-अलग तरह से असर करती है? क्या महिलाओं को साइड-इफेक्ट्स होने का खतरा पुरुषों से ज्यादा होता है?
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पुरुषों की तुलना में भारत में महिलाएं वैक्सीनेशन भी कम करा रही हैं। रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि कई तरह के मिथकों जैसे- वैक्सीनेशन के अधिक दुष्प्रभाव, प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर के कारण महिलाएं अब भी टीकाकरण से हिचकिचा रही हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि महिलाओं में इस तरह की चिंता कितनी जायज है?

Do COVID-19 vaccines impact women differently
महिलाओं में वैक्सीन की प्रतिक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है - फोटो : Social media

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक टीकों की तमाम स्तर पर प्रभाविकता जानने के लिए शोध और अध्ययन जारी है। पुरुषों और महिलाओं की बायोलॉजिकल संरचना के चलते इसका असर थोड़ा अलग-अलग जरूर हो सकता है। महिलाओं में हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण उनमें वैक्सीन की प्रतिक्रिया थोड़ी भिन्न हो सकती है। संभव है कि ऐसे में वैक्सीन के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी उनमें अधिक हो सकते हैं। हालांकि इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए अभी और अधिक शोध की आवश्यकता है।
फिलहाल सभी महिलाओं को वैक्सीनेशन जरूर कराना चाहिए, इससे न के कोविड-19 की जटिलताओं और जोखिमों को कम किया जा सकता है साथ ही यह कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु के खतरे को भी कम कर देती है। वैक्सीनेशन के कारण होने वाली समस्याओं को बिना दवाइयों के कैसे कम किया जा सकता है, आइए जानते हैं।

Do COVID-19 vaccines impact women differently
वैक्सीनेशन के बाद हो सकती है मितली की शिकायत ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
मितली और उल्टी 
डॉक्टर बताते हैं कि महिलाओं को वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स के रूप में बुखार के साथ उल्टी और मितली आने की दिक्कत हो सकती है। आप अपने आहार में बदलाव के साथ कुछ घरेलू तरीकों से बिना दवाइयों के भी इसे ठीक कर सकते हैं। कमजोरी और मितली की शिकायतों को दूर करने के लिए नींबू पानी के साथ अदरक और पुदीना मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा टीका लगवाने के बाद प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें, इससे पेट की ऐंठन और उल्टी की समस्या बढ़ सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do COVID-19 vaccines impact women differently
टीकाकरण के बाद होता है कमजोरी का एहसास (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
थकान और कमजोरी में क्या करें?
वैक्सीन से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने आहार और जीवन शैली को बेहतर कर लें। टीकाकरण के एक दिन पहले अच्छी नींद लें। वैक्सीन लेने से पहले और बाद में अच्छा और पौष्टिक आहार लेने से भी थकान और कमजोरी जैसे साइड-इफेक्ट्स को नियंत्रित किया जा सकता है। टीका लेने के बाद दिन में 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
 
विज्ञापन
Do COVID-19 vaccines impact women differently
बुखार को दूर करने के उपाय - फोटो : Social media
बुखार कैसे कम करें?
टीकाकरण के बाद हल्का बुखार होना सबसे सामान्य प्रतिक्रियाओं में से एक है। आप बिना दवाओं के उपयोग के भी बुखार कम करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करके शरीर के तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है। बुखार के साथ ठंड लगने और सिरदर्द को दूर करने के लिए भी कुछ अन्य घरेलू उपायों का प्रयोग दवाइयों से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

-------
नोट: यह लेख दिल्ली एम्स में प्रसूति एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ तरंग प्रीत कौर के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ तरंग प्रीत को महिलाओं के विभिन्न रोगों के इलाज का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed