फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali: त्योहारी सीजन में कहीं अस्थमा-सांस की समस्याएं कर न दें अटैक, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

Sun, 12 Nov 2023 06:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Nov 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
diwali health tips know How to Take Care of Asthma During Diwali
अस्थमा की समस्या - फोटो : iStock

देश में इन दिनों त्योहारों की धूम है। दीपावली-भाई दूज और उत्तर भारत के कई हिस्सों में लक्ष्मी पूजा का आयोजन। ये समय होता है लजीज खान-पान, पकवान, उत्साह और आनंद का। उत्सव के दौरान पटाखे-फुलझड़ियों की शोर, उमंग को और भी बढ़ा देती है, पर सावधान ये आपकी सेहत के लिए कहीं मुश्किलें न खड़ी कर दे? 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताेते हैं, दिल्ली-एनसीआर सहित कई अन्य पड़ोसी राज्यों में इन दिनों प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में पटाखों आदि के कारण पिछले कुछ वर्षों की तरह फिर से वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा हो सकता है। इस तरह का माहौल उन लोगों के लिए काफी समस्याकारक हो सकता है जो पहले से ही सांस की समस्याओं जैसे अस्थमा या सीओपीडी के शिकार हैं।

सांस के रोगियों के अलावा भी सभी लोगों को प्रदूषण से बचाव को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए बहुत आवश्यक है?

diwali health tips know How to Take Care of Asthma During Diwali
सांस की समस्याओं का खतरा - फोटो : Pixabay

प्रदूषकों के कारण ट्रिगर हो सकती है समस्या

श्वसन रोगों के विशेषज्ञ कहते हैं, दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण के स्तर में उच्च वृद्धि अस्थमा के रोगियों के लिए स्थिति को और खराब कर सकती है। पटाखों से सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और छोटे कण सहित कई हानिकारक वायु प्रदूषक उत्सर्जित होते हैं, ये सभी श्वसन प्रणाली के माध्यम से शरीर में पहुंचकर सांस लेने में कठिनाई और अस्थमा के दौरे का कारण बन सकते हैं।

पटाखों से निकलने वाला धुआं श्वसन तंत्र में जलन पैदा कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप आपकी जटिलताओं के बढ़ने का खतरा रहता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए आपके लिए बचाव के उपाय करना बहुत आवश्यक हो जाता है।

diwali health tips know How to Take Care of Asthma During Diwali
अस्थमा अटैक से कैसे बचें - फोटो : iStock

अपने पास में रखें इनहेलर 

अस्थमा और श्वसन की अन्य समस्याओं को नियंत्रित करते रहना बहुत आवश्यक होता है, इसलिए दिवाली के दौरान जब प्रदूषण का स्तर अधिक होता है तो आपको इन्हेलर अपने पास रखना चाहिए। अगर आपको पहले से ही सांस की समस्या है तो डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार अपने इनहेलर्स का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। आपातस्थितियों से बचाने में इनहेलर आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali health tips know How to Take Care of Asthma During Diwali
अस्थमा से बचाव - फोटो : Pixabay

मास्क जरूर पहनें

वायु प्रदूषण से खुद को बचाने का सबसे अच्छा तरीका मास्क पहनना है। यदि संभव हो तो आपको भीड़ से भी बचना चाहिए। प्रदूषण के खतरे और पटाखों से निकलने वाले धुएं के कारण होने वाली समस्याओं से खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनना आवश्यक है। ये हवा में मौजूद प्रदूषकों के शरीर में प्रवेश को रोकने में मदद करता है, जिससे श्वसन समस्याओं को ट्रिगर होने से बचाया जा सकता है। 

विज्ञापन
diwali health tips know How to Take Care of Asthma During Diwali
सांस की समस्याओं से करें बचाव - फोटो : iStock

जितना हो सके घर के अंदर रहें

यदि आप अस्थमा से पीड़ित हैं, तो विशेषज्ञ त्योहारों के पीक आवर्स के दौरान घर के अंदर रहने की सलाद देते हैं। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि घर में एयर प्यूरीफायर या पर्याप्त वेंटिलेशन की भी व्यवस्था हो। बाहरी प्रदूषकों को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। यदि बाहर जाना बहुत जरूरी हो मास्क पहनकर ही बाहर निकलें और इनहेलर को साथ में रखें। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed