फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: दिवाली के दौरान अगर अचानक बढ़ जाए ब्लड प्रेशर तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये उपाय

Thu, 31 Oct 2024 05:53 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 31 Oct 2024 05:53 PM IST
सार

दिवाली के दौरान त्योहार की भाग-दौड़, भोजन में तली-भुनी चीजें खाने और तनाव के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी जोखिम रहता है। आइए कुछ उपायों के बारे में जानते हैं कि जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
diwali health tips 2024 how to control blood pressure immediately
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

दिवाली का त्योहार आनंद और उत्साह का है, जिसमें हम सभी एक-दूसरे से मिलकर खुशियां बांटते हैं, मिठाइयां खाते हैं और आतिशबाजी करते हैं। हालांकि इन सबके बीच सभी लोगों को सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। विशेषतौर पर सांस और हृदय रोगियों को पटाखों और इसके धुएं से बचाव करना चाहिए। खान-पान को लेकर भी सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि इससे ब्लड शुगर और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। 



दिवाली के दौरान त्योहार की भाग-दौड़, भोजन में तली-भुनी चीजें खाने और तनाव के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी जोखिम रहता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट पर असर हो सकता है, वहीं दीर्घकालिक रूप में इससे और भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम रहता है।

आइए जानते हैं कि अगर त्योहार के दौरान आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाए तो क्या उपाय करके आराम पाया जा सकता है?

diwali health tips 2024 how to control blood pressure immediately
खान-पान में गड़बड़ी की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण और खान-पान में गड़बड़ी के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने का जोखिम हो सकता है। त्योहार में अगर आपका ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है तो कुछ उपाय करके इसमें आराम पाया जा सकता है। हालांकि अगर ब्लड प्रेशर में अधिक उतार-चढ़ाव हो रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर होगा। 

आइए कुछ उपायों के बारे में जानते हैं कि जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

diwali health tips 2024 how to control blood pressure immediately
ब्लड शुगर को कैसे रखें कंट्रोल? - फोटो : Adobe Stock

डीप ब्रीदिंग करें

अगर ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है, तो थोड़ी देर के लिए एकांत में बैठ जाएं। धीरे-धीरे गहरी सांस लें, पेट में हवा भरें और धीरे-धीरे बाहर निकालें। इसे 5-10 मिनट तक करें। डीप ब्रीदिंग के इस उपाय से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाता है। इससे नसों को आराम मिलता है और ब्लड प्रेशर सामान्य होने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आराम करना बहुत जरूरी है। रात में अच्छी नींद लेना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali health tips 2024 how to control blood pressure immediately
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

पानी पीने से मिलता है आराम

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का एक तरीका पानी पीना भी है। शरीर को हाइड्रेटेड रखना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। इसके लिए पानी और हर्बल टी पिएं। हाइड्रेटेड रहना दिल के लिए भी अच्छा होता है और इससे शरीर को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। पानी और हर्बल टी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।

शरीर में पानी की कमी होने से भी ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
diwali health tips 2024 how to control blood pressure immediately
ब्लड प्रेशर कंट्रोल - फोटो : Adobe stock

डॉक्टरी सलाह जरूर लें

त्योहार के दौरान अगर ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा रहता है और सामान्य उपायों से आराम नहीं मिल रहा है तो समय पर डॉक्टरी सलाह जरूर ले लें। हाई ब्लड प्रेशर आपातस्थिति है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसे कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए लाइफस्टाइल को ठीक रखना भी जरूरी है। जीवनशैली में कुछ बदलाव रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए प्रोसेस्ड भोजन और नमक वाली चीजों का सेवन कम करें। साबुत अनाज, ताजे फल और सब्जियां खाना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना न सिर्फ ब्लड प्रेशर बल्कि हार्ट को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।





-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed