फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: दिवाली में हार्ट के मरीज बरतें विशेष सावधानी वरना बिगड़ सकती है तबीयत, जानिए क्या करें-क्या नहीं

Fri, 01 Nov 2024 08:46 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Nov 2024 08:46 AM IST
सार

गड़बड़ खान-पान के साथ पटाखों से होने वाले प्रदूषण-शोर के कारण दिवाली में हृदय की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली  दौरान हृदय रोगियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

विज्ञापन
diwali 2024 how to keep heart healthy during deepawali festival tips to follow
दिवाली 2024 - फोटो : Freepik.com

देश में दिवाली के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। आनंद और उल्लास का ये त्योहार कई मामलों में खास माना जाता है। पटाखे-आतिशबाजी और ढेर सारी मिठाइयां दीपावली की रौनक को और भी बढ़ा देती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, त्योहारों के इस मौसम में किसी भी तरह से अपनी सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। गड़बड़ खान-पान के साथ पटाखों से होने वाले प्रदूषण-शोर के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के ट्रिगर होने का खतरा रहता है। यही कारण है कि जिन लोगों को अस्थमा, डायबिटीज या फेफड़ों की कोई बीमारी है उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं हृदय रोग के शिकार लोगों के लिए भी ये त्योहार कई मामलों में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आहार से लेकर पर्यावरण में गड़बड़ी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि दिवाली के उत्सव के दौरान हृदय रोगियों को किन बातों को लेकर विशेष अलर्ट रहना चाहिए?

diwali 2024 how to keep heart healthy during deepawali festival tips to follow
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

हृदय रोगी रखें सेहत का ख्याल

अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ स्थित अस्पताल में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ समीर सिंह बताते हैं, आमतौर पर माना जाता है कि दिवाली में खान-पान की गड़बड़ी और पटाखों के प्रदूषण के कारण सांस और डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इसके साथ दिल के रोगियों के लिए भी इस दौरान खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। 

पटाखों से निकलने वाली तेज आवाज से हृदय गति और रक्तचाप में अचानक वृद्धि हो सकती है। तेज आवाज के पटाखे दिल की बीमारी वाले लोगों को नुकसान पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण, जिसमें पार्टिकुलेट मैटर, कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे तत्व होते हैं, इनसे भी हार्ट की समस्याओं के बढ़ने का जोखिम देखा जाता रहा है।

आइए जानते हैं कि दिवाली के दौरान हार्ट के मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

diwali 2024 how to keep heart healthy during deepawali festival tips to follow
स्वस्थ खान-पान का करें चुनाव - फोटो : Freepik.com

हृदय रोगियों को क्या करना चाहिए?

दिवाली के दौरान हृदय को किसी समस्या से बचाने के लिए क्या करें?

  • पौष्टिक और हृदय के अनुकूल खाद्य पदार्थों का चयन करें। भोजन में सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और फलों को शामिल करें। 
  • पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें। मीठे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
  • दिवाली का आनंद बिना मिठाइयों के अधूरा है, ये हाई कैलोरी वाली होती हैं। अत्यधिक कैलोरी वाली चीजें वजन और शुगर बढ़ा सकती हैं।
  • त्योहारी सीजन के दौरान भी व्यायाम न छोड़ें। भोजन के बाद थोड़ी देर टहलें और दिन में कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करें।
  • उत्सव के आनंद में नींद से समझौता न करें। नींद पूरी न होने से ब्लड प्रेशर और हृदय की समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2024 how to keep heart healthy during deepawali festival tips to follow
त्योहारों के दौरान क्या न करें? - फोटो : Freepik.com

न करें ये गलतियां

डॉक्टर कहते हैं दिवाली में कुछ गलतियां आपके लिए समस्या बढ़ाने वाली हो सकती हैं। 

  • त्योहार में ज्यादा तली भुनी या नमक वाली चीजों का सेवन न करें।  इससे ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। 
  • मिठाई या चीनी युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन कम करें। इससे वजन बढ़ने और हृदय संबंधी अन्य समस्याओं का जोखिम रहता है। 
  • नींद को न करें अनदेखा। नींद की कमी के कारण भी हृदय की समस्याओं का खतरा रहता है।
विज्ञापन
diwali 2024 how to keep heart healthy during deepawali festival tips to follow
हृदय का रखें ख्याल - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिवाली का ये त्योहार आपकी सेहत के लिए किसी प्रकार की समस्या न बढ़ा दे इसलिए सभी लोगों को निरंतर सावधानियां बरतनी चाहिए। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने जरूरी हैं इस बारे में अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। त्योहार के दौरान अगर आपको किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होती है तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।




-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed