दिवाली का त्योहार रोशनी और पटाखों के बिना अधूरा है। लेकिन कई बार इस खुशहाली पर नजर तब लग जाती है जब पटाखों से शरीर का कोई भाग जल जाता है। पटाखों से जलने के बाद छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए कोई बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि पटाखों से हाथ जलने पर प्राथमिक उपचार के लिए क्या कदम उठाने जरूरी हैं।
Diwali 2019: पटाखों से जलने पर तुरंत अपनाएं ये प्राथमिक उपचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े और एसेसरीज
पटाखे से जलने पर बहुत जरूरी है कि उस हिस्से से कपड़े या एसेसरीज को तुरंत हटाएं। किसी भी प्रकार का कपड़ा, अंगूठी, बेल्ट, जूता ऐसी स्थिति में हानिकारक हो सकता है।
फर्स्ट एड ट्रीटमेंट
दिवाली के दिन पटाखों से कोई अनहोनी न हो इसके लिए जरूरी है कि आप अपना फर्स्ट एड बॉक्स बिल्कुल तैयार रखें जिससे आप तुरंत उपचार की दिशा में कोई प्रभावी कदम उठा सकें।
जले को तुरंत ठंडक पहुंचाएं
जलने की स्थिति में तुरंत आराम के लिए सबसे पहले जले हुए हिस्से को ठंडक पहुंचाएं। उस हिस्से को नल के नीचे रखें जब तक दर्द का एहसास थोड़ा कम न हो। या फिर आप वहां बर्फ, मक्खन और ठंडे पाने में भिगोए कपड़े से भी सेंक सकते हैं। इससे भी तुरंत आराम मिलेगा।
आंखों को ऐसे दें राहत
अगर आंखों में कोई चिंगारी चली जाए या पटाखे से जल जाए तो तुरंत आंखों को पानी से साफ करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। अगर आप कॉन्टैक्ट लेन्स पहनते हैं तो आंखों को पानी से साफ करने के पहले लेन्स हटाना न भूलें।