फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digestive Issue: अक्सर बनी रहती है कब्ज और पेट फूलने की दिक्कत? जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

Fri, 09 Aug 2024 07:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Aug 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
digestive problems causes and symptoms and prevention tips in hindi know constipation relief tips
पाचन की समस्या - फोटो : istock

आपका शरीर कितना स्वस्थ और फिट है इसका अंदाजा आपके पाचन से लगया जा सकता है। मतलब अगर आपका पाचन ठीक है तो ये बेहतर स्वास्थ्य का संकेत माना जाता है। हालांकि कई कारणों से लोगों में पाचन से संबंधित दिक्कतों को बढ़ते हुए देखा जा रहा है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी का पाचन पर नकारात्मक असर हो सकता है।



कब्ज और पेट फूलना इससे संबंधित सबसे आम समस्या मानी जाती है, जिससे लगभग हर उम्र के लोग पीड़ित देखे जा रहे हैं। यह समस्या अस्वास्थ्यकर खानपान, जीवनशैली की गड़बड़ी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकती है। अगर कब्ज और पेट फूलने की समस्या बार-बार हो रही है, तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

आइए कब्ज और पेट फूलने जैसी पाचन की समस्याओं के कारण और बचाव के तरीके के बारे में जानते हैं।

digestive problems causes and symptoms and prevention tips in hindi know constipation relief tips
कब्ज और अपच की दिक्कत - फोटो : istock

क्यों होती है कब्ज और पेट फूलने की समस्या?

आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण पाचन स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आहार में फाइबर की कमी होना कब्ज का प्रमुख कारण माना जाता है। फाइबर से भरपूर चीजें आंतों के माध्यम से भोजन को सुचारू रूप से पचने में मदद करती हैं। इसकी कमी से मल त्याग कठिन हो जाता है और कब्ज-गैस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

इसके अलावा प्रोसेस्ड और जंक फूड्स, अत्यधिक तला-भुना, मसालेदार भोजन भी पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं।

digestive problems causes and symptoms and prevention tips in hindi know constipation relief tips
पाचन में गड़बड़ी - फोटो : Freepik.com

ये भी हो सकते हैं कारण

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, शोधकर्ताओं ने पाया कि मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से परेशान लोगों का पाचन अक्सर गड़बड़ रहता है। स्ट्रेस के दौरान शरीर में कई हार्मोनल असंतुलन और शारीरिक स्थितियों में बदलाव के कारण पाचन स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो ये भी नुकसानदायक हो सकता है।

पानी की कमी से मल कठोर और शुष्क हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। पानी की कमी आंतों की गतिविधि को भी धीमा कर देती है। कुछ दवाइयां जैसे कि दर्द निवारक, एंटीबायोटिक्स, और आयरन सप्लीमेंट्स भी कब्ज का कारण बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
digestive problems causes and symptoms and prevention tips in hindi know constipation relief tips
फाइबर वाली चीजों के लाभ - फोटो : istock

कब्ज और पेट फूलने की समस्या से कैसे बचें?

पाचन को ठीक रखने और कब्ज-पेट फूलने जैसी समस्याओं से बचाव के लिए आहार को ठीक रखना सबसे जरूरी है। आहार में अधिक फाइबर वाली चीजों  जैसे कि साबुत अनाज, फल, सब्जियां, बीन्स और दालें जरूर शामिल करें। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। पानी, पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने के लिए सबसे जरूरी है। 

अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित शारीरिक गतिविधि भी पाचन को ठीक रखने के लिए जरूरी है। रोजाना 30 मिनट तक योग-वॉकिंग की आदत जरूर बनाएं। दही, छाछ, और अन्य प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन में सुधार होता है। इन उपायों के बावजूद भी अगर आप कब्ज और पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं तो इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed