सिरदर्द तंत्रिका तंत्र की एक ऐसी स्थिति है, जो सिर में दर्दनाक लक्षण पैदा करती हैं। यह एक आम विकार है, जो लगभग हर किसी को कभी न कभी होता ही है। माइग्रेन भी सिरदर्द का ही एक भाग है, लेकिन यह विशेष प्रकार का सिरदर्द है। आम सिरदर्द और माइग्रेन में अंतर होता है, जबकि अक्सर लोग आमतौर पर होने वाले सिरदर्द को ही माइग्रेन समझ लेते हैं। दरअसल, माइग्रेन में सिरदर्द के अलावा भी कई सारे लक्षण दिखते हैं, जो आमतौर पर लोगों को पता नहीं होते हैं। आइए जानते हैं कि आम सिरदर्द और माइग्रेन को हम कैसे पहचान सकते हैं, इसके लक्षण और कारण क्या हैं?
{"_id":"605c9af28ebc3e8c942f168b","slug":"difference-between-headache-and-migraine-symptoms-and-causes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी: कैसे पहचानें आम सिरदर्द है या माइग्रेन? जानिए इसके लक्षण और कारण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बीमारी: कैसे पहचानें आम सिरदर्द है या माइग्रेन? जानिए इसके लक्षण और कारण
Fri, 26 Mar 2021 09:29 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
माइग्रेन के कारण क्या हैं?
- ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (नेशनल हेल्थ सर्विस) के मुताबिक, माइग्रेन का सटीक कारण तो अभी तक अज्ञात है, लेकिन यह मस्तिष्क में असामान्य रूप से तंत्रिका संकेतों, केमिकल और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करने वाली असामान्य गतिविधि का परिणाम माना जाता है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि मस्तिष्क की गतिविधि में इस बदलाव के क्या कारण हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
माइग्रेन के लक्षण क्या हैं?
- माइग्रेन की स्थिति में सिर में बहुत तेज दर्द होता है, जो सिर के एक या दोनों ओर हो सकता है। मतलब आसान शब्दों में कहें तो माइग्रेन का दर्द ऐसा होता है जैसे सिर पर कोई जोर से हथौड़ा मार रहा हो। इसका दर्द चार से 72 घंटों तक रह सकता है। माइग्रेन में जी मिचलाने की समस्या होती है, जिससे उल्टी भी हो सकती है। माइग्रेन आपका पाचन खराब कर सकता है और कुछ लोगों में तो माइग्रेन के दौरान ब्लड प्रेशर भी लो हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
माइग्रेन होने की संभावना कब बढ़ सकती है?
- हर समय चिंता करने से
- ज्यादा तनाव लेने से
- पर्याप्त पानी न पीने या पर्याप्त नींद न लेने से
- अक्सर तेज आवाज में रहने की वजह से
- बहुत धीमी या बहुत तेज रोशनी में अक्सर रहने की वजह से