फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाइट टिप्स: इन चार चीजों को उबाल कर खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, वजन कम करने में भी कारगर

Thu, 03 Jun 2021 08:32 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 03 Jun 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
Diet tips boiled foods and green vegetables that are best for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


भारत में अक्सर लोगों को चटपटा खाना पसंद आता है। अगर खाने में थोड़ा सा भी नमक या मिर्च कम हुआ तो मुंह बिचकाने लगते हैं। लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि हर चीज नमक-मिर्च के सहारे ही नहीं खाना चाहिए, बल्कि कुछ चीजों को उबाल कर खाना भी फायदेमंद होता है। हालांकि ज्यादा उबाल देने से भी उनके पोषक तत्व नष्ट होने लगते हैं, इसलिए यह ध्यान देना जरूरी है कि वो ज्यादा न पके। अगर चीजें सही तरह से उबली हुई हैं, तो वो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि उबला हुआ भोजन इसलिए ज्यादा सेहतमंद होता है, क्योंकि जब हम भोजन को उबालते हैं तो कुछ ऐसे तत्व जो शरीर में जाकर आसानी से पचने लायक नहीं होते हैं, वो आसानी से पचने लायक हो जाते हैं। भोजन उबाल कर खाने के कई सारे फायदे हैं, जैसे यह वजन कम करने में मदद करता है, पेट में गैस और सूजन की समस्या को कम करता है और साथ ही किडनी में पथरी होने की संभावना को भी कम करता है। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जिन्हें उबाल कर जरूर खाना चाहिए... 

Diet tips boiled foods and green vegetables that are best for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कॉर्न 

  • कॉर्न यानी भुट्टा या मकई को सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज शामिल हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं और बीमारियों से शरीर को दूर रखते हैं। इसे उबाल कर खाना फायदेमंद होता है। 
Diet tips boiled foods and green vegetables that are best for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्रोकली 

  • यह एक सेहतमंद सब्जी है, जिसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसमें विटामिन-ए और सी से लेकर फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसे लोग सलाद, फ्राई करके, करी और सूप आदि के रूप में खाते हैं। उबाल कर इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diet tips boiled foods and green vegetables that are best for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आलू 

  • आलू एक आम, लेकिन महत्वपूर्ण भोजन स्रोतों में से एक है। यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए और सी के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन में सुधार करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है और हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। इसे उबाल कर खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
Diet tips boiled foods and green vegetables that are best for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अंडे 

  • अंडे को संपूर्ण प्रोटीन वाले कुछ खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। यह विटामिन-ए, बी-12, डी, ई और फोलेट, सेलेनियम, कोलिन और कई अन्य खनिजों से भरपूर होता है। वैसे तो इसे उबाल कर खाएं या पका कर, दोनों ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसे उबाल कर खाना ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed