फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन चार चीजों का जरूर करें सेवन, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

Wed, 30 Jun 2021 10:25 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
Diet for healthy heart know what to eat to keep heart healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by S.C. Tiwari 



डॉ. एस. सी. तिवारी 
कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल

डिग्री- एम.बी.बी.एस 

हमारे शरीर में मौजूद हर एक अंग का अपना विशेष काम होता है, जिससे शरीर को सुचारू रूप से चलने में मदद मिलती है। हृदय का भी अपना विशेष काम होता है। दरअसल, हृदय मांसपेशियों से बना एक ऐसा अंग है, जो शरीर के अंगों के लिए खून पंप करता है, यानी हृदय रक्त संचार प्रणाली का केंद्र है। हालांकि आज के समय में अधिकांश लोगों की जीवनशैली बहुत सुस्त हो गई है, जिससे हृदय रोगियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हृदय रोग विश्व स्तर पर लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण है। इसकी वजह से हर साल लगभग एक करोड़ 80 लाख लोगों की जान जाती है और ये मौतें सबसे ज्यादा दिल के दौरे और स्ट्रोक के कारण होती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि पहले से ही दिल की सेहत का खास ख्याल रखा जाए, जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्याएं पैदा न हों। आइए जानते हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना उचित होता है? 

Diet for healthy heart know what to eat to keep heart healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नट्स

  • नट्स, जैसे अखरोट, बादाम, पिस्ता पौष्टिकता से भरपूर होते हैं और ये विशेष रूप से दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और दिल की बीमारी और स्ट्रोक से बचाते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन बहुत ही लाभदायक हो सकता है। 
Diet for healthy heart know what to eat to keep heart healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्रोकली 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि हृदय रोग, दिल का दौरा और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए अपने आहार में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। यह विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो धमनियों की ब्लड पंपिंग क्षमता में सुधार करता है और ऑक्सीजन के अभाव के कारण दिल के नुकसान को कम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diet for healthy heart know what to eat to keep heart healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तरबूज 

  • इसमें अच्छी खासी मात्रा में पोटैशियम होता है, जिसे दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है और समग्र हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि तरबूज में वो सारी खूबियां होती हैं, जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। 
विज्ञापन
Diet for healthy heart know what to eat to keep heart healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एवोकाडो 

  • एवोकाडो को हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद गुण रक्त वाहिकाओं और धमनियों के तनाव को कम करते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है।

नोट: डॉ. एस. सी. तिवारी अत्यधिक योग्य और अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed