फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet and food: एलर्जी भगाने से लेकर उम्र बढ़ाने तक बहुत फायदेमंद है मिर्ची का सेवन

Sat, 08 Oct 2022 01:56 PM IST
स्वाति शैवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Sat, 08 Oct 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Diet and food: chili health benefits eating peppers can give you many benefits in Hindi
तीखी और फायदेमंद हरी मिर्च - फोटो : Social media

खाने में मिर्च का प्रयोग करते समय कई लोग सतर्कता बरतते हैं। सबका अपना स्वाद होता है और इसी हिसाब से भोजन में मिर्च-मसाले का उपयोग किया जाता है। कोई कम तीखा खाता है तो कोई ज्यादा। ज्यादातर भारतीय घरों में लाल मिर्च का पिसा पावडर ही मसालों के साथ उपयोग में लाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पावडर से कई गुना अधिक फायदेमंद होता है सब्जी के तौर पर काटकर डाली जाने वाली मिर्च का उपयोग! भोजन में तीखापन लाने से लेकर चटनी और मसालों में इनके उपयोग तक कई तरह से इन्हें काम में लिया जाता है। चाहे सामान्य तीखी ह्री मिर्च हो या शिमला मिर्च या इसकी कोई अन्य वैरायटी, इनसे मिलने वाले कई फायदे होते हैं। 



अक्सर बड़े शेफ को खाना बनाते समय या विदेशी फ़ूड चैनल्स पर खाना तैयार करते समय अपने एक बात पर पर गौर किया होगा, ये लोग ज्यादा मात्रा में कच्ची मिर्च (सलाद के तौर पर भी) या उसके पेस्ट का उपयोग करते हैं। इससे फ्लेवर को और उभारने में तो मदद मिलती ही है, स्वास्थ्य से जुड़े कई सारे फायदे भी मिलते हैं। जानिये ऐसे ही कुछ फायदे। 

Diet and food: chili health benefits eating peppers can give you many benefits in Hindi
गंभीर बीमारियों से बचाव में भी सक्षम - फोटो : Pixabay

एलर्जी से लेकर कैंसर से लड़ने तक 

एलर्जी के दौरान नाक बहने पर कई बार तीखी और गर्म कढ़ी या शोरबा पीने सलाह दी जाती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि नॉन एलर्जिक राइनाइटिस यानी नाक से निरंतर पानी गिरने वाली एलर्जी में मिर्ची फायदा पहुंचा सकती है। इसमें मौजूद कैप्सैसिन छींक आने, नाक के भरा भरा महसूस होने और लगातार नाक बहने जैसे लक्षणों से राहत दे सकता है। इतना ही नहीं शोध इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि यही कैप्सैसिन 40 से अधिक प्रकार के कैंसर से जुड़ी कोशिकाओं को खत्म करने में भी सक्षम होता है। यही कारण है कि कई डॉक्टर्स भी डाइट में कच्ची मिर्ची को शामिल करने की सलाह खासतौर पर देते हैं

Diet and food: chili health benefits eating peppers can give you many benefits in Hindi
सिरदर्द में भी होता है फायदा - फोटो : social media

जोड़ों के दर्द से सिर के दर्द तक 

दर्द का इलाज दर्द से। ठीक जैसे लोहे को लोहा काटता है। कैप्सैसिन में एक और गुण होता है। यह नर्व सेल्स में एक गर्म से एहसास को ट्रिगर करता है जिससे दिमाग को संदेश मिलता है, यह चीज गर्म है जबकि यही नर्व सेल्स असल में दर्द के एहसास को संदेश के रूप में भेजने का काम करती हैं। अब जाहिर है कि दिमाग दर्द और गर्म के इस फेर में कन्फ्यूज हो जाता है और दर्द महसूस होना बंद हो जाता है। दिमाग को कन्फ्यूज करने वाली इस ट्रिक का उपयोग प्राचीन समय से दर्द से राहत पाने के लिए किया जा रहा है। इसी तरह जब जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप बाम या किसी तरह की क्रीम, लोशन आदि का उपयोग करते हैं तो गर्म और जलन का एहसास होता है, यह भी कैप्सैसिन का ही कमाल होता है। कई क्रीम और लोशन में बकायदा इंग्रेडिएंट्स की तरह इसका उपयोग किया जाता है। यहां तक कि माइग्रेन में राहत के लिए उपयोग में लाए जाने वाले स्प्रे में भी कैप्सैसिन होता है। यह ब्रेन की ट्राइजेमिनल नर्व को सुन्न कर सकता है जिससे कई तरह के सिरदर्द में राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diet and food: chili health benefits eating peppers can give you many benefits in Hindi
इम्युनिटी बूस्टर भी हो सकती है - फोटो : iStock

इम्युनिटी और उम्र बढ़ाने में सहायक 

भोजन के साथ कई लोगों की आदत होती है कच्ची हरी मिर्च सलाद की तरह खाने की। विदेशों में तो बकायदा तरह तरह के कैप्सिकम का उपयोग सलाद के तौर पर किया जाता है। मिर्च का इस तरह का उपयोग आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए, ई और बी का डोज़ दे सकता है। इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने में ये सभी योगदान देते हैं, खासकर विटामिन सी। वहीं विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र की वजह से होने वाले असर को धीमा कर सकते हैं, त्वचा की चमक को बढ़ा सकते हैं और इन्फ्लेमेशन को कम कर सकते हैं। एक शोध में यह भी पाया गया है कि वे लोग जो 15 सालों से अधिक समय तक लगातार थोड़ी मात्रा में मिर्ची का (कच्ची) सेवन करते रहे, वे कई ऐसी समस्याओं से बचे रहे जो बीमारियों या असमय मृत्यु का कारण बन सकती हैं। 

विज्ञापन
Diet and food: chili health benefits eating peppers can give you many benefits in Hindi
वजन हो सकता है नियंत्रित - फोटो : Pixabay

मोटापे से बचाने में सहायक 

मिर्ची का सेवन मेटाबॉलिज्म बूस्टर का काम भी करता है। यहां भी कैप्सैसिन ही मुख्य नायक का किरदार निभाता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म की दर को तेज कर सकता है।  मिर्ची खाने के बाद आने वाला पसीना इसी की निशानी है। ऐसा पसीना एक्सरसाइज करने या सोना बाथ लेने पर भी आता है। इतना ही नहीं यह एक विशेष प्रकार के न्यूरॉन टीआरपीवी 1 को सक्रिय करने में भी मदद करता है जो आपकी भूख को नियंत्रित करने के साथ ही शरीर में फैट्स यानी चर्बी को इकट्ठे होने से रोकने में भी मदद करता है। इससे वजन कम करने और नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed