फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज कम करने में बहुत कारगर है ये खास पानी, पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में भी है फायदेमंद

Tue, 04 Feb 2020 08:58 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 04 Feb 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
diabetese tips health benefits of fenugreek water in periods low cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज यानी मधुमेह मेटाबॉलिक बीमारियों का एक समूह है। इस बीमारी के दौरान रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में इंसुलिन के ठीक से काम न करना या शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए ठीक से काम नहीं करती हैं तो डायबिटीज की समस्या पैदा होती है। आज के दौर में इस बीमारी से अधिकांश लोग ग्रसित हैं। डायबिटीज पीड़ित रोगियों में ब्लड शुगर बढ़ने लगता है, जो शरीर के कई अंगों को नुकसान कर सकता है। शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मेथी बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। शरीर में इंसुलिन बनाने में भी मेथी बहुत मददगार है। आज हम मेथी के पानी से होने वाले फायदों के साथ-साथ इस पानी को बनाने की विधि बताएंगे।

diabetese tips health benefits of fenugreek water in periods low cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मेथी का पानी कैसे बनाएं
मेथी का पानी तैयार करने के लिए रात में 1 से 2 चम्मच मेथी एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह में इस पानी को छानकर मेथी के दानों को अलग कर लें और मेथी के पानी को पी लें। सुबह-शाम एक गिलास पानी पीने से शुगर के मरीजों को फायदा हो सकता है। आइए जानते हां इस पानी से होने वाले स्वास्थ्य फायदों के बारे में विस्तार से...

diabetese tips health benefits of fenugreek water in periods low cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पीरियड्स में दर्द से राहत
पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में भी मेथी के दाने फायदेमंद माने जाते हैं। मेथी के पानी का रोजाना सेवन करने से पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetese tips health benefits of fenugreek water in periods low cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मुंहासे दूर करने में
अक्सर हमारी स्किन पर कील मुंहासे हो जाते हैं और धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं ऐसे में हमारी स्किन देखने में भी अच्छी नहीं लगती है। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए रात में भिगाए हुए मेथी के दानों के पानी से दिन में 3-4 बार अपनी स्किन को धोएं, तो आपको मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
diabetese tips health benefits of fenugreek water in periods low cholesterol
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में फायदेमंद
मेथी का पानी शरीर के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बेहद मददगार हैं। इसके नियमित सेवन डायबिटीज से बचाव कर सकता है। मेथी में  गेलेक्टोमैनन नामक फाइबर पाया जाता है जो खून में शुगर के अवशोषण को कम करता है। मधुमेह को नियंक्षित रखने में मेथी बहुत ही मददगार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed