फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेशाब के रास्ते में होने वाले इंफेक्शन को कम करना है तो शाकाहारी भोजन करें

Mon, 03 Feb 2020 04:04 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 03 Feb 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Study says Vegetarian diet may reduce the risk of urinary tract infection
uti - फोटो : uti

शाकाहारी भोजन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। एक नए शोध में बताया गया है कि शाकाहारी भोजन करने से पेशाब मार्ग के संक्रमण (यूटीआई) का जोखिम कम रहता है। यह शोध जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुआ है। शोध का कहना है कि डाइट में शाकाहारी भोजन शामिल करने से मूत्र मार्ग के संक्रमण का जोखिम कम होता है। अगली स्लाइड में पढ़िए और क्या कहा गया है इस शोध में...


 

Study says Vegetarian diet may reduce the risk of urinary tract infection
uti

यूटीआई एक ऐसी समस्या है जो महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी होती है। इसमें पेशाब में जलन के साथ ही पेशाब करने में दर्द होता है। गर्भवती महिलाओं को यूटीआई की समस्या बढ़ जाती है। अगर इस समस्या को नजरअंदाज किया गया तो यह किडनी की बीमारी दे सकती है। यूटीआई की समस्या होने पर पीठ में दर्द के साथ ही पेशाब करते वक्त जोर की जलन होती है।

Study says Vegetarian diet may reduce the risk of urinary tract infection
uti

ताइवान में बौद्ध त्ज़ु ची मेडिकल फाउंडेशन के शोधकर्ताओं का कहना है कि यूटीआई की समस्या आंत की बैक्टीरिया के कारण होता है, जो मूत्रमार्ग के माध्यम से मूत्र पथ में प्रवेश करता है और गुर्दे और मूत्राशय को प्रभावित करता है। शोधों में बताया गया है कि मांसाहार करने वालों में ई-कोलाई आंत बैक्टीरिया बढ़ जाता है और यूटीआई की समस्या शाकाहारी भोजन करने वालों की तुलना में ज्यादा होता है। हालांकि इस बात के ठोस सबूत नहीं है कि मांसाहार से परहेज करने से यूटीआई की बीमारी का खतरा कितना कम रहता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Study says Vegetarian diet may reduce the risk of urinary tract infection
पेशाब में खून आने की समस्या - फोटो : सोशल मीडिया

इस अध्ययन के लिए अनुसंधान दल ने ताइवान में 9,724 बौद्धों में यूटीआई की घटनाओं का आकलन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि गैर-शाकाहारियों की तुलना में शाकाहारियों में यूटीआई का समग्र जोखिम 16 फीसदी कम था। शोधकर्ताओं का कहना है कि उच्च फाइबर सेवन के साथ शाकाहारी भोजन आंत में ई कोलाई के विकास को रोक सकता है और यूटीआई के जोखिम को कम कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed