फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डायबिटीज के मरीजों के लिए कद्दू का सेवन ठीक है? जानें फायदा होगा या नुकसान

Wed, 07 Jul 2021 09:51 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 07 Jul 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Diabetes diet plan pumpkin benefits and side effects in hindi kaddu ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Ambika Prasad Yadav 



डॉ. अंबिका प्रसाद यादव 
इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट, उजाला सिग्नस अस्पताल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी 


डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो अगर किसी को हो जाए तो वह जीवनभर उस व्यक्ति के साथ ही रहती है। इससे पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से न केवल दवाइयों का सेवन करना पड़ता है, बल्कि अपने खानपान में भी बहुत सारे बदलाव करने पड़ते हैं। डायबिटीज रोगियों को ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल (रक्त शर्करा का स्तर) नियंत्रण में रहे, बढ़े नहीं, क्योंकि शुगर लेवल का बढ़ना हृदय से लेकर किडनी, त्वचा और आंखों पर गंभीर असर डालता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर शुगर लेवल को नियंत्रित करने में जरा सी भी लापरवाही हुई तो उसकी वजह से आप हमेशा-हमेशा के लिए अपनी आंखें खो सकते हैं और हार्ट अटैक और किडनी खराब होने का भी खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि क्या कद्दू का सेवन डायबिटीज के मरीजों के फायदेमंद हो सकता है या नुकसानदायक? 

Diabetes diet plan pumpkin benefits and side effects in hindi kaddu ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कद्दू के पोषक तत्व 

  • कद्दू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह विटामिन-ए, बी कॉम्प्लेक्स (विटामिन-बी1, बी3, बी5, बी6 और बी9), विटामिन-सी और ई का अच्छा स्रोत होता है। इसके अलावा यह आयरन, कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिजों से भी समृद्ध है। इसमें फाइबर और कई एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। 
Diabetes diet plan pumpkin benefits and side effects in hindi kaddu ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज मरीजों के लिए फाइबर महत्वपूर्ण 

  • फाइबर न सिर्फ शरीर को ताकत देते हैं बल्कि ये ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रण में रखते हैं। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ओट्स, ब्रोकली, फल, दलिया जैसे खाद्य पदार्थों में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, आप इनका सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes diet plan pumpkin benefits and side effects in hindi kaddu ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज के मरीज कद्दू खा सकते हैं या नहीं? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि डायबिटीज के मरीज अगर सीमित मात्रा में कद्दू का सेवन करें तो यह शुगर लेवल को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में कद्दू का सेवन करते हैं, तो यह आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को सीमित मात्रा में ही कद्दू का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Diabetes diet plan pumpkin benefits and side effects in hindi kaddu ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कद्दू के सेवन के अन्य फायदे 

  • सीमित मात्रा में कद्दू का सेवन कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। यह आंखों को स्वस्थ रखता है, गठिया के जोखिम को कम करता है, विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है, प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है और हृदय के लिए भी लाभकारी होता है। 

नोट: डॉ. अंबिका प्रसाद यादव, वाराणसी के उजाला सिग्नस अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट हैं। इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से मेडिसिन में एमबीबीएस और एमडी किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed