कोरोनावायरस के कारण वैश्विक स्तर पर संक्रमण के मामले बढ़ने की खबर है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अमेरिका में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां कोरोना की एक और लहर की आशंका जताई जा रही है। बढ़ते जोखिमों को देखते हुए कई स्टेट्स के अस्पतालों में मास्क लगाने को फिर से अनिवार्य कर दिया गया है।
Diabetes & Covid-19: ऐसे लोगों में कोविड के कारण ICU में भर्ती होने का खतरा अधिक, डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज रोगियों में कोविड-19 का खतरा
शोधकर्ता बताते हैं, मधुमेह रोगियों को अगर कोरोना का संक्रमण हो जाता है तो इसमें रोग के गंभीर रूप लेने का जोखिम और आईसीयू-वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता बढ़ सकती है। महामारी की शुरुआत से लगभग एक तिहाई मरीज जिन्हें कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी उनमें से अधिकतर को मधुमेह की समस्या थी।
अमर उजाला से बातचीत में एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ अल्तमश शेख बताते हैं, जिन लोगों का ब्लड शुगर अक्सर बढ़ा रहता है, उनके संक्रमित होने और अधिक गंभीर जटिलताएं विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है। बढ़ा हुआ शुगर लेवल, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है जिसके कारण इन रोगियों में गंभीर रोगों का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। कुछ उपाय आपको सुरक्षित रखने में मददगार हो सकते हैं।
शुगर को कंट्रोल में रखना जरूरी
कोरोना और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। मधुमेह की दवाइयां और अगर इंसुलिन ले रहे हैं तो इसमें कोई गैप न आने पाए। कोरोना के खतरे को कम करने के लिए शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने वाले उपाय करते रहना बहुत आवश्यक है। इसके लिए दिनचर्या और आहार पर विशेष ध्यान देते रहें।
मधुमेह की स्थिति रोग प्रतिरोधक क्षमता को समय के साथ कमजोर करती जाती है, ऐसे में इसे मजबूत बनाने वाले उपाय करना बहुत आवश्यक है।
शारीरिक रूप से रहें सक्रिय
मधुमेह के प्रबंधन के लिए शरीर को सक्रिय रखना, वॉक करना और नियमित व्यायाम महत्वपूर्ण है। वजन को कंट्रोल में रखने वाले ये उपाय आपके रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में भी मददगार हो सकते हैं। व्यायाम की आदत कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप बढ़ने के जोखिम को भी कम कर सकती है, जिसका खतरा डायबिटीज रोगियों में देखा जाता रहा है। कोरोना से बचाव के लिए जरूर है कि आप दिन में ज्यादातर समय चलते रहें।
पोषण पर ध्यान देना बहुत जरूरी
डायबिटीज को कंट्रोल रखने के साथ-साथ कोरोना के जोखिमों से बचाव करते रहने में पौष्टिक आहार की विशेष भूमिका मानी जाती है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए आपको सही मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। आहार में बिना-स्टार्च वाली सब्जियां जैसे ब्रोकली, टमाटर और हरी फलियां, जामुन और सेब जैसे फल, साबुत अनाज को शामिल करें। पौष्टिक आहार न सिर्फ आपके शुगर को कंट्रोल में रखती है साथ ही इम्युनिटी को बढ़ाकर कोरोना के जोखिमों से बचाने में भी सहायक हैं।
--------------
स्रोत और संदर्भ
Diabetes and COVID-19
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।