फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue: दिल्ली सहित इन राज्यों में भी बढ़े मरीज, बच्चे हो रहे हैं ज्यादा शिकार, ऐसे लक्षणों पर दें खास ध्यान

Sat, 16 Sep 2023 05:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Sep 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
dengue latest news and updates, risk and symptoms of dengue in children
डेंगू को लेकर अलर्ट - फोटो : iStock

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती हुई देखी जा रही है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी में इस साल मच्छर जनित इस रोग ने पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डॉक्टर्स के मुताबिक अस्पतालों में रोगियों की संख्या तो बढ़ी है, हालांकि ज्यादातर लोग आसानी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं हर साल सितंबर-अक्तूबर के महीनों में डेंगू के रोगियों की संख्या स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा दबाव डालती रही है, इस बार मई के महीने में हुई बारिश और बाढ़ ने इस रोग के खतरे को और भी बढ़ा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली ही नहीं कई अन्य राज्यों में भी इन दिनों डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ती हुई देखी जा रही है। बेंगलुरु और पश्चिम बंगाल में भी रोगियों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टर कहते हैं डेंगू के गंभीर मामलों में कई प्रकार की जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का जोखिम रहता है इसलिए सभी लोगों को मच्छरों के काटने से बचने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

dengue latest news and updates, risk and symptoms of dengue in children
मच्छर जनित रोगों के मामले - फोटो : istock

बेंगलुरु और पश्चिम बंगाल में भी बिगड़े हालात 

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ महीनों में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू की जांच के मामले करीब चार गुना अधिक हैं। 13 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 9.28 लाख से अधिक डेंगू टेस्टिंग की गई है, जबकि इसी अवधि में पिछले साल 2.47 लाख टेस्टिंग हुई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को बढ़ते डेंगू को लेकर अलर्ट किया है।

इसी तरह बेंगलुरु में भी संक्रमण के बढ़ते हुए मामले देखे जा रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां ज्यादातर बच्चों में रोग की पुष्टि हो रही है। 

dengue latest news and updates, risk and symptoms of dengue in children
डेंगू की समस्या और जोखिम - फोटो : iStock

बच्चों में देखे जा रहे हैं डेंगू के मामले

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों में 4,000 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं। लेकिन जिस बात ने खतरे की घंटी बजा दी है वह है बच्चों में संक्रमण की संख्या में वृद्धि।

स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू से प्रभावित बच्चों की संख्या पर डेटा जारी नहीं किया है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों में बच्चों की संख्या 'महत्वपूर्ण' है। डॉक्टरों के मुताबिक तेज बुखार की समस्या के साथ बड़ी संख्या में बच्चे अस्पतालों में आ रहे हैं। ज्यादातर में तापमान 103° और 104°F के बीच देखा जा रहा है। कुछ बच्चों में संक्रमण के गंभीर लक्षण विकसित होते हुए भी देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dengue latest news and updates, risk and symptoms of dengue in children
डेंगू के जोखिम कारक - फोटो : iStock

इन लक्षणों ने बढ़ाई चिंता

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में डेंगू का शिकार पाए जा रहे बच्चों में गंभीर रोग के मामले भी देखे जा रहे हैं। इसमें हाथ-पैरों के ठंडे होने की समस्या भी एक है। शरीर में द्रव असंतुलन की समस्या भी देखी जा रही है, जिसके कारण रोग के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है।

डेंगू की गंभीर स्थितियों में रक्त वाहिकाओं में तरल पदार्थ का रिसाव शुरू हो जाता है जिसके कारण गंभीर जटिलाओं का खतरा हो सकता है। डेंगू में प्लेटलेट्स की कमी होना भी खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
dengue latest news and updates, risk and symptoms of dengue in children
डेंगू से बचाव करते रहना जरूरी - फोटो : Istock

बचाव के उपाय करते रहना बहुत जरूरी

डॉक्टर कहते हैं जिस तरह से डेंगू के मामले बढ़े हैं, इससे सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि मच्छरों के काटने से बचाव किया जाए। जल-जमाव के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा अधिक होता है, इसलिए खाली बर्तन, कूलर, गमले से पानी को साफ करते रहें। घरों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। डेंगू के मच्छर दिन के समय में अधिक काटते हैं, इसलिए इस समय बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed