फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue: पश्चिम बंगाल में 38 हजार मामले, दिल्ली में भी बिगड़े हालात, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट- बरतें सावधानी

Thu, 28 Sep 2023 02:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 28 Sep 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
dengue latest news and updates in india 2023, Health Minister chairs high-level meeting to review situation
देश में डेंगू के कारण बिगड़ते हालात - फोटो : iStock

राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों डेंगू संक्रमण और इसके कारण अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को लेकर अलर्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है, इसके अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड सहित कई अन्य राज्यों में भी रोगियों के बढ़ते मामले को लेकर अलर्ट किया गया है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 सिंतबर तक पश्चिम बंगाल में 38 हजार से अधिक लोगों में रोग की पुष्टि की जा चुकी है, ज्यादातर लोगों में प्लेटलेट्स कम होने और इसके कारण होने वाली जटिलताएं रिपोर्ट की जा रही हैं।



बात राजधानी दिल्ली-एनसीआर की करें तो यहां के अस्पतालों से मिल रही जानकारियों के मुताबिक यहां ओपीडी में रोजाना आ रहे करीब 60 फीसदी लोगों में डेंगू का निदान किया जा रहा है। हालांकि डॉक्टर्स बताते हैं, अधिकतर लोग सामान्य उपचार के साथ ठीक हो जा रहे हैं, गंभीर मामलों के विकसित होने का जोखिम सिर्फ उन्हीं लोगों में देखा जा रहा है जो पहले से कोमोरबिडिटी के शिकार रहे हैं या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। आइए डेंगू की गंभीरता और इसके कारण होने वाली जटिलताओं के बारे में जानते हैं।

dengue latest news and updates in india 2023, Health Minister chairs high-level meeting to review situation
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : istock

स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देश भर में डेंगू के मामलों में हालिया वृद्धि के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें सभी लोगों को डेंगू को लेकर सावधानी बरतने और इसके बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी गई है। देश में डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या से उत्पन्न चुनौतियों और जटिलताओं को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से रोग के रोकथाम को लेकर सावधानियां बरतने को कहा गया है। 

dengue latest news and updates in india 2023, Health Minister chairs high-level meeting to review situation
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock

45 दिनों में दिल्ली की स्थिति

दिल्ली में पिछले डेढ़ महीने में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। जहां 5 अगस्त तक डेंगू के मामलों की संख्या 348 थी, वहीं 22 सितंबर तक यह बढ़कर 3,013 हो गई। शहर में डेंगू से एक मौत भी दर्ज की गई। लंबे अंतराल के बाद, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को डेंगू के मामलों का विवरण साझा किया। सदन के नेता मुकेश गोयल के संक्षिप्त नोटिस का जवाब देते हुए कहा 22 सितंबर तक डेंगू के कुल 3,013 मामले सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dengue latest news and updates in india 2023, Health Minister chairs high-level meeting to review situation
मच्छरजनित रोगों का जोखिम - फोटो : istock

डेंगू के साथ मलेरिया के भी मामले

डेंगू के साथ-साथ कई राज्यों में मलेरिया के मामले भी रिपोर्ट किए गए हैं। डॉक्टर्स की टीम ने कहा कि मच्छर जनित डेंगू और मलेरिया के मामले राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय रहे हैं। इन रोगों के कारण स्थिति गंभीर हो सकती है, जिससे मृत्यु के जोखिमों के बढ़ने का भी खतरा रहा है। अमर उजाला से बातचीत में मुंबई स्थित इंटेसिव यूनिट के विशेषज्ञ डॉ समीर निरंजन कहते हैं, डेंगू-मलेरिया दोनों के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है जिसपर ध्यान देना और मच्छरों के काटने से बचाव के लिए उपाय करते रहना बहुत आवश्यक है। डेंगू के इन दिनों खतरनाक स्ट्रेन डेन-2 के मामले देखे जा रहे हैं,  जो गंभीर रोगकारक हो सकते हैं। 

विज्ञापन
dengue latest news and updates in india 2023, Health Minister chairs high-level meeting to review situation
डेंगू से बचाव के लिए करें उपाय - फोटो : Istock

डेंगू का खतरनाक स्ट्रेन 

डॉक्टर्स की टीम बताती है, इन दिनों डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन काफी प्रचलन में है और यह पिछले डेंगू के स्ट्रेनों की तुलना में अधिक गंभीर स्ट्रेन। जटिलताओं से बचाव के लिए जरूरी है कि लक्षणों पर सभी लोग ध्यान दें और मच्छरों के काटने से बचाव करें।  इस साल रोगियों में ब्लड प्लेटलेट्स काउंट्स में तेजी से गिरावट के मामले देखे गए हैं, रक्तस्रावी बुखार का खतरा अधिक देखा जा रहा है जो जानलेवा हो सकती है। रोग से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि मच्छरों के काटने से बचाव किया जाए, सभी उम्र के लोगों के लिए इस बात पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed