फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harvard Study: सिर्फ आठ हफ्तों में ही हृदय की सेहत में दिखा बेहतर सुधार, वैज्ञानिकों ने बताया सबसे कारगर तरीका

Tue, 04 Jul 2023 05:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jul 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
dash diet plan for good heart health, it lower blood pressure and keep heart muscles healthy
हृदय को स्वस्थ रखने वाले उपाय - फोटो : iStock

हृदय रोगों के मामले वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता का कारण रहे हैं। विशेषतौर पर कोविड-19 महामारी के बाद हृदय रोग और इससे संबंधित गंभीर जोखिमों का खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। कम उम्र में ही लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। यहां तक कि खेलते हुए, जिम के दौरान या पार्टियों में डांस करते हुए भी लोगों में हार्ट अटैक और इसके कारण मौत के मामले देखे गए हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के अलावा कुछ अध्ययनों में कोरोना वायरस के दुष्प्रभावों के कारण भी हृदय रोगों पर नकारात्मक असर देखा गया है। सभी उम्र के लोगों को हृदय की सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

क्या हृदय रोगों से बचाव किया जा सकता है? इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर हम सभी अपनी दिनचर्या को ठीक कर लें तो यह संभव है। इसके अलावा हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे उपाय के बारे में बताया है जिससे सिर्फ आठ हफ्तों में हृदय की सेहत में बेहतर सुधार हो सकता है। आइए इस  बारे में जानते हैं।

dash diet plan for good heart health, it lower blood pressure and keep heart muscles healthy
डैश डाइट से होने वाले लाभ - फोटो : istock

डैश डाइट प्लान हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद

हार्वर्ड हेल्थ में छपी एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया- अगर हम सभी अपने खान-पान को ठीक कर लें तो इससे हृदय की सेहत में विशेष लाभ पाया जा सकता है। डैश डाइट प्लान इसमें आपके लिए काफी मददगार हो सकती है।

डायट्री अप्रोच टू स्टॉप हाइपरटेंशन (डैश डाइट) प्लान को लेकर 500 प्रतिभागियों पर आठ सप्ताह तक किए गए अध्ययन में पाया गया है कि यह आपके हृदय को स्वस्थ रखने में काफी लाभकारी उपाय हो सकता है। इन प्रतिभागियों पर तीन अलग-अलग प्रकार के डाइट प्लान को लेकर अध्ययन किया गया जिसमें डैश डाइट को सबसे फायदेमंद पाया गया है।

dash diet plan for good heart health, it lower blood pressure and keep heart muscles healthy
डैश डाइट हृदय के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पाया गया?

केवल दो सप्ताह के बाद ही, डैश डाइट के माध्यम से अधिक फल और सब्जियों के सेवन के साथ आहार में कुछ अन्य चीजों को शामिल करने से रक्तचाप को काफी सुधार आया। इसके अलावा, अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी, उनमें डैश डाइट के कारण सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में 11.4 अंक और डायस्टोलिक में 5.5 प्वाइंट की गिरावट आई है। मूलरूप से, डैश डाइट, रक्तचाप की कई दवाओं की तुलना में अधिक प्रभावी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dash diet plan for good heart health, it lower blood pressure and keep heart muscles healthy
डैश डाइट से हार्ट को लाभ - फोटो : iStock

हृदय से संबंधित जोखिमों में भी हुआ लाभ

हृदय संबंधी लाभों के बारे में अधिक जानने के शोधकर्ताओं ने आंकड़ों पर दोबारा अध्ययन किया। इस बार तीनों प्रकार के डाइट प्लान का सेवन करने वाले प्रतिभागियों के ब्लड सैंपल का उपयोग करके परीक्षण में हृदय पर तनाव, हार्ट मसल इंजरी और शरीर में इंफ्लामेशन के जोखिमों का भी पता लगाने की कोशिश की गई। टीम ने पाया कि केवल आठ सप्ताह के बाद, डैश डाइट ने हृदय पर तनाव और हृदय की मांसपेशियों में इंजरी के जोखिमों को भी काफी कम कर दिया।

शरीर के इंफ्लामेश का स्तर बहुत अलग तो नहीं था, लेकिन वैज्ञानिकों का अनुमान है कि स्वस्थ आहार के माध्यम से सूजन में भी कमी आ सकती है।

विज्ञापन
dash diet plan for good heart health, it lower blood pressure and keep heart muscles healthy
हृदय के लिए फायदेमंद डाइट - फोटो : iStock

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

शोधकर्ता कहते हैं, स्वस्थ आहार और जीवनशैली से वजन और ब्लड प्रेशर दोनों कम होता है, जो हृदय के लिए बहुत अच्छा है। डैश डाइट प्लान को पहले के अध्ययनों में भी शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है। पर यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जरूरी नहीं है कि सभी लोगों के लिए यह डाइट प्लान फायदेमंद ही हो। इसलिए बिना सेहत की जांच और डॉक्टरी सलाह के किसी भी डाइट प्लान को प्रयोग में न लाएं।



----------------
स्रोत और संदर्भ
Better heart health in eight weeks? Double down on fruits and veggies


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed