फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंताजनक: तंबाकू का सेवन करने वाली मां से जन्मे बच्चे में 'हाई निकोटीन लेवल', डॉक्टर से जानिए इसके दुष्प्रभाव

Tue, 04 Jul 2023 02:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jul 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
Newborn Child With high Nicotine Level in blood, know side effects of smoking and alcohol during pregnancy
नवजात में निकोटीन का उच्च स्तर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

तंबाकू के सेवन और इसके कारण होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर लगातार अध्ययनों में अलर्ट किया जाता रहा है। एक हालिया मामले ने फिर से इस तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। गुजरात से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद इमरजेंसी में शिफ्ट करना पड़ा, क्योंकि बच्चे का शरीर नीला पड़ रहा था और वह सामान्य प्रतिक्रिया भी नहीं कर रहा था। मेडिकल रिपोर्ट्स में पता चला कि शिशु में निकोटीन की मात्रा बहुत अधिक थी जिसके कारण उसमें इस तरह के अप्रत्याशित लक्षण दिखाई दे रहे थे। 



डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे के रक्तप्रवाह में निकोटीन के उच्च स्तर का कारण, मां के तंबाकू चबाने के लत थी। रिपोर्ट से पता चला कि जन्म के समय बच्चे में निकोटीन का स्तर 60 ng/ml था, जो आमतौर पर वयस्कों में निकोटीन के सामान्य स्तर से करीब 3000 गुना अधिक हो सकता है, यह कई प्रकार से सेहत के लिए हानिकारक है।

Newborn Child With high Nicotine Level in blood, know side effects of smoking and alcohol during pregnancy
तंबाकू चबाने से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixels

लंबे समय से तंबाकू का सेवन करती थी मां

मामले की जांच कर रही मेडिकल टीम ने पाया कि मां को अस्थमा की शिकायत रही है। उसमें तंबाकू चबाने की भी आदत थी। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला दिन में लगभग 10-15 बार पाउच तंबाकू-गुटखे का सेवन करती थी, जिससे रक्त प्रवाह के माध्यम से गर्भ में पल रहे शिशु में भी निकोटीन का स्तर काफी बढ़ गया। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने बताया कि वह 15 साल की उम्र से तंबाकू का सेवन कर रही थी। 

पांच दिनों तक इलाज के बाद बच्चे के लक्षण में सुधार देखे गए और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Newborn Child With high Nicotine Level in blood, know side effects of smoking and alcohol during pregnancy
धूम्रपान से गर्भावस्था पर असर - फोटो : iStock

क्या कहती हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ?

किसी महिला के तंबाकू-धूम्रपान की आदत किस प्रकार से उसके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है, इस बारे में समझने के लिए हमने नोएडा स्थित अस्पताल में स्त्री रोग विशेष डॉ. विनीता निरूला से संपर्क किया।

डॉ विनीता बताती हैं, धूम्रपान-शराब का सेवन करने वाली मां से बच्चे में होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के मामले पहले भी रिपोर्ट किए जाते रहे हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी को धूम्रपान और शराब से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। धूम्रपान करने वाली महिलाओं में अन्य की तुलना में गर्भपात का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Newborn Child With high Nicotine Level in blood, know side effects of smoking and alcohol during pregnancy
धुम्रपान से गर्भपात का खतरा - फोटो : Pixabay

धूम्रपान से होने वाले नुकसान

डॉ विनीता बताती हैं, जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं उन्हें गर्भवती होने में अधिक कठिनाई होती है और कई मामलों में उनके कभी गर्भवती न होने का खतरा भी अधिक होता है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करने से शिशु के ऊतकों में क्षति हो सकती है, विशेष रूप से फेफड़े और मस्तिष्क में। कुछ अध्ययन यह भी बताते हैं कि इसके दुष्प्रभावों के रूप में बच्चे का जन्म कटे हुए होंठ-तलवे के साथ भी हो सकता है।

विज्ञापन
Newborn Child With high Nicotine Level in blood, know side effects of smoking and alcohol during pregnancy
बहुत हानिकारक है शराब - फोटो : Pixabay

गर्भावस्था में शराब के दुष्प्रभाव

धूम्रपान की ही तरह शराब का सेवन भी गर्भास्थ शिशु के लिए समस्याकारक माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान शराब पीने से गर्भपात, समय से पहले जन्म और जन्म के समय बच्चे का वजन कम होने का खतरा बढ़ जाता है। यह आपके बच्चे के जन्म के बाद के विकास और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। गर्भावस्था के दौरान शराब पीने से आपके बच्चे में अल्कोहल स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एफएएसडी) नामक गंभीर स्थिति विकसित हो सकती है।

डॉ विनीता कहती हैं, धूम्रपान-शराब सभी के लिए हानिकारक है, महिलाओं में इसके और भी गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यह आदत मां-बच्चे दोनों के लिए हानिकारक है।




----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed