फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cholesterol: क्या आपका भी अक्सर बढ़ा रहता है कोलस्ट्रॉल? जानिए इसकी मुख्य वजह और इसे कंट्रोल रखने का तरीका

Sat, 18 Jan 2025 10:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Jan 2025 10:40 PM IST
सार

हाई कोलेस्ट्रॉल का मतलब है कि खून में वसा (फैट) का स्तर सामान्य से अधिक हो गया है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने के लिए आहार और लाइफस्टाइल दोनों को ठीक रखना जरूरी है। जानिए इसके क्या नुकसान हैं और कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें?

विज्ञापन
what causes high cholesterol know its side effects in hindi how to control cholesterol level
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : freepik.com

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आज के समय में काफी आम हो गई है। वयस्कों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को इसका शिकार देखा जा रहा है। कोलेस्ट्रॉल वैसे तो हमारे शरीर के लिए आवश्यक तत्व है पर जब इसकी मात्रा सामान्य से अधिक होने लगती है तो इसके कई गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं।



हाई कोलेस्ट्रॉल का मतलब है कि खून में वसा (फैट) का स्तर सामान्य से अधिक हो गया है। यह विशेष रूप से लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, उसका अधिक होना है। कोलेस्ट्रॉल हाई होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें आहार में गड़बड़ी, शारीरिक निष्क्रियता और कुछ प्रकार की चिकित्सकीय स्थितियां शामिल हैं। 

what causes high cholesterol know its side effects in hindi how to control cholesterol level
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्यों बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल?

अनुचित आहार जैसे ज्यादा सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन हो या नियमित व्यायाम न करने की आदत आपमें कोलेस्ट्रॉल का जोखिम बढ़ाने वाली हो सकती हैं।  मोटापा, धूम्रपान और शराब जैसी आदतों के अलावा अनुवांशिक कारणों से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने के लिए आहार और लाइफस्टाइल दोनों को ठीक रखना जरूरी है।

what causes high cholesterol know its side effects in hindi how to control cholesterol level
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : freepik.com

हृदय रोगों का बढ़ जाता है खतरा

कोलेस्ट्रॉल मोमयुक्त पदार्थ होता है जो रक्त वाहिकाओं में जमा होकर खून के प्रवाह को बाधित कर सकता है। हृदय रोगों के लिए ये महत्वपूर्ण जोखिम कारक माना जाता है। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रही है उन्हें इसे कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। कुछ प्राकृतिक तरीकों की मदद से भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। हम क्या खाते हैं इसका इसमें सबसे बड़ा योगदान माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes high cholesterol know its side effects in hindi how to control cholesterol level
आहार को रखें ठीक - फोटो : Freepik.com

आहार में करें सुधार

आहार में फाइबर वाली चीजों की मात्रा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है इससे कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। घुलनशील फाइबर रक्तप्रवाह में इसके अवशोषण को कम करके बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अपने आहार में घुलनशील फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जैसे जई, जौ, बीन्स, फल (जैसे सेब, संतरे और जामुन) और सब्जियां (स्प्राउट्स और गाजर) शामिल करें।

रेड मीट, फुल फैट वाले डेयरी उत्पाद और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है। असंतृप्त वसा जैसे एवोकाडो, नट्स, सीड्स और वसायुक्त मछलियां न केवल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखती हैं साथ ही इससे हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
what causes high cholesterol know its side effects in hindi how to control cholesterol level
शारीरिक गतिविधि जरूरी - फोटो : Freepik

इन बातों का रखें ध्यान

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।

  • सैचुरेटेड और ट्रांस फैट (जैसे फ्राइड फूड, पैकेज्ड स्नैक्स) के अधिक सेवन से बचें।
  • फाइबर युक्त भोजन जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, फल-सब्जियां) खाएं।
  • चिया सीड्स, अलसी के बीज और अखरोट खाएं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि करें।
  • धूम्रपान और शरीब से बिल्कुल दूरी बना लें।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed