भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ ज्यादा उम्र वाले लोग ही इसके शिकार हो रहे हैं बल्कि कम उम्र के लोग भी अब इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल है। इसलिए जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उन्हें अपने खानपान में सुधार करने की जरूरत है। ऐसी कई चीजें हैं, जिनका सेवन डायबिटीज रोगियों को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए उन्हें कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि उनका ब्लड शुगर न बढ़े। आइए एक नजर डालते हैं डायबिटीज रोगियों के डाइट प्लान पर कि उन्हें सुबह से लेकर रात तक क्या-क्या खाना चाहिए।
{"_id":"5f92c04c8ebc3e9be418cfd6","slug":"daily-diet-plan-for-diabetes-patients-from-morning-to-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए? जानिए सुबह से लेकर रात तक का डाइट प्लान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए? जानिए सुबह से लेकर रात तक का डाइट प्लान
Fri, 23 Oct 2020 05:21 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डायबिटीज मरीज ऐसे करें दिन की शुरुआत
- आप रात में ही एक कप पानी में एक चम्मच मेथी के दाने को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर सबसे पहले मेथी को छानकर उसका पानी पी लें। इसके अलावा आप सुबह के समय पानी में भिगोया हुआ 4-5 बादाम और एक अखरोट भी खा लें तो यह ज्यादा फायदा करेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुबह के नाश्ते में क्या खाएं?
- डायबिटीज रोगियों को सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और विटामिन से भरपूर ऐसी चीजें लेनी चाहिए, जो एनर्जी दें। इसके लिए आप एक कप नमकीन दलिया (जिसमें सब्जियां भी डाली हुई हों) खा सकते हैं और एक कप बिना मलाई वाला दूध पिएं तो और भी ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
11-12 बजे के बीच क्या खाएं?
- डायबिटीज रोगियों को नाश्ता और दोपहर के खाने के बीच में यानी 11-12 बजे के बीच फल आदि का सेवन करना चाहिए। इस दौरान आप सेब, अमरूद, संतरा, पपीता आदि खा सकते हैं, लेकिन अंगूर और आम का सेवन न करें। इसके अलावा काला नमक डालकर एक गिलास छाछ भी पीना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दोपहर के खाने में क्या खाएं?
- डायबिटीज के मरीजों को दोपहर का खाना 1-2 के आसपास खाना चाहिए। इस दौरान आप 1-2 रोटी, आधा या एक कटोरी हरी सब्जी, दाल, दही और सलाद का सेवन कर सकते हैं। सब्जियों में गोभी, शिमला मिर्च, बैंगन, मशरूम, लौकी आदि डायबिटीज में फायदेमंद हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा खाना न खाएं।