डायबिटीज आजकल हर उम्र के लोगों में पाए जाने लगा है। यह बहुत आम हो चुका है। डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए लोग दवाइयां खाते हैं। कई लोग दवाइयां तो लेते हैं लेकिन अन्य चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं तो उनका डायबिटीज नियंत्रण में नहीं रह पाता है। जब डायबिटीज अनियंत्रित होता है तो वो दिन-ब-दिन स्वास्थ्य को और बिगाड़ता ही है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हम इस बात का ध्यान रखें कि किन चीजों को हमें अपने आहार में शामिल करना है और किन चीजों का सेवन गलती से भी नहीं करना है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन सब्जियों के सेवन से डायबिटीज हो जाता है अनियंत्रित।
डायबिटीज में इन पांच सब्जियों के सेवन से बढ़ जाती है शारीरिक समस्याएं, गलती से भी न खाएं
कद्दू
कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसमें प्राकृतिक मिठास होती है। कद्दू कच्चा हो या पका, भले ही उसमें मिर्च डाल दी जाए तब भी उसकी मिठास नहीं जाती है। इसलिए डायबिटीज रोगी भूल से भी कद्दू न खाएं। कभी कभार मुंह का स्वाद बदलने के लिए जरूर इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन पेट भरने के लिए इसका सेवन न करें तो ही बेहतर है।
टमाटर
डायबिटीज के मरीज को टमाटर भी नहीं खाना चाहिए। टमाटर में यू तो सिट्रिक एसिड पाया जाता है लेकिन इनमें मिठास भी होती है इसलिए कोशिश करें कि इनका सेवन कम से कम हो। यदि किसी सब्जी में एकाध टुकड़े आ गए हैं, तब तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन पूरी टमाटर की ही सब्जी, चटनी या कच्चा टमाटर खाना आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है।
डायबिटीज के मरीज बहुत ज्यादा आलू न खाएं। आलू खाने से आपकी सेहतो को नुकसान पहुंच सकता है। आलू में स्टार्च होने के साथ ही मीठापन भी होता है इसलिए रोगियों को इससे परहेज ही करना चाहिए। यदि कभी खाने का बहुत मन हो रहा है तो फिर थोड़ा बहुत उबला हुआ आलू ही खाएं। ऐसे सब्जी में काटकर डले हुए आलू को न खाएं।
आजकल लोग कई सारी चीजों में स्वीट कॉर्न डालना पसंद करते हैं। लेकिन यदि आपके घर में कोई डायबिटीज का मरीज हो तो बार-बार स्वीट कॉर्न डालना नजरअंदाज करें क्योंकि इनमें बहुत मीठापन होता है। इसमें स्टार्च भी भरपूर होता है इसलिए कच्चा या उबालकर, किसी भी रूप में डायबिटीज रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।