फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: डरा रहे हैं संक्रमण के बढ़ते मामले, वैज्ञानिकों ने विकसित किया किट- ये बता देगा आप संक्रमण से सुरक्षित हैं या नहीं?

Sun, 19 Jun 2022 02:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Jun 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
covid cases in india latest news, test kit to know the risk of covid infection
देश में कोरोना के बढ़ते मामले - फोटो : Pixabay

पिछले दो सप्ताह से देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को देश में 13216 लोगों को संक्रमित पाया गया वहीं रविवार को इसमें जरूर थोड़ी कमी आई पर आंकड़ा अब भी 12 हजार से ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 12899 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए। कोरोना के इस तेजी से बढ़ते संकट के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ ओमिक्रॉन वैरिएंट को मुख्य कारक मान रहे हैं। कोरोना के इस रूप को अध्ययनों में सबसे संक्रामक पाया गया है।



जनवरी-फरवरी में देश में आई तीसरी लहर के बाद यह पहला मौका है जब देश में दैनिक संक्रमण के मामलों में इस तरह से भारी उछाल देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ही दिन में 1,797 कोविड-19 संक्रमण के मामले दर्ज किए जो लगभग चार महीनों में सबसे अधिक है। वहीं महाराष्ट्र में 1800 से अधिक लोगों को संक्रमण का शिकार पाया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जांच में पाया गया है कि देश में ओमिक्रॉन के सबसे संक्रामक सब-वैरिएंट्स के भी मामले सामने आ रहे हैं, जो शरीर में वैक्सीनेशन से बनी प्रतिरक्षा को चकमा दे सकते हैं। ऐसे में सभी लोगों को बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। संक्रमण का खतरा फिलहाल सभी लोगों में बना हुआ है। 

covid cases in india latest news, test kit to know the risk of covid infection
कोरोना संक्रमण के जोखिम के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

कैसे पता करें आप कोरोना से सुरक्षित हैं या नहीं?

जिस तरह से अध्यनों में पाया जा रहा है कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स प्रतिरक्षा प्रणाली को भी चकमा दे सकते हैं, इसे देखते हुए विशेषज्ञ सभी लोगों को सचेत रहने की सलाह देते हैं। कोविड-19 की इम्युनिटी कई कारकों पर निर्भर करती है।, जिसमें  शामिल है- क्या आपको हाल के दिनों में संक्रमण हुआ है, आपका टीकाकरण कितने दिन पहले हुआ है आदि।

तो क्या कोई ऐसा तरीका है जिसके माध्यम से यह पता लगाया जा सके कि आप कोरोना संक्रमण से कितने सुरक्षित हैं? इस बारे में एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एक विशेष परीक्षण के बारे में बताया है। आइए इस संबंध में विस्तार से जानते हैं। 

covid cases in india latest news, test kit to know the risk of covid infection
कोरोना के खतरे का कैसे लगाएं पता? - फोटो : ANI

टूलकिट से हो सकेगी जांच

नेचर बायोटेक्नोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टूल विकसित किया है जिसके माध्मय से यह जाना जा सकता है कि आप कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं या नहीं? अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) अभी इस उपकरण की समीक्षा कर रहा है। इसे यूके स्थित जैव प्रौद्योगिकी कंपनी हाइरिस द्वारा लाइसेंस दिया गया है। यूरोप के कुछ हिस्सों में इस किट को प्रयोग में भी लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
covid cases in india latest news, test kit to know the risk of covid infection
संक्रमण से बचाती हैं टी-कोशिकाएं - फोटो : pixabay

टी-कोशिकाओं को मापा जाएगा

रिपोर्ट के मुताबिक इस किट में जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया जाता है जो टी कोशिकाओं को मापता है। ये कोशिकाएं एक प्रकार की लिम्फोसाइट होती हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली की महत्वपूर्ण श्वेत रक्त कोशिकाओं में से एक हैं। इस टेस्ट के परिणाम 24 घंटे की भीतर प्राप्त किए जा सकते हैं जिसके आधार पर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप संक्रमण के खिलाफ कितने सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
covid cases in india latest news, test kit to know the risk of covid infection
कोरोना से बचाव की आवश्यकता - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं अध्ययनकर्ता?

अध्ययन के सह-लेखक अर्नेस्टो गुच्चियोन के अनुसार, टी -सेल परीक्षण टीकाकरण के एक वर्ष तक ही कारगर साबित हो सकता है। हालांकि इस किट के माध्यम से सामने आए अब तक के परिणाम बताते हैं कि यह संक्रमण के जोखिमों का पता लगाने का कारगर तरीका हो सकता है। हालांकि जिस तरह से प्रतिरक्षा को चकमा देने वाले वैरिएंट्स के मामले देखे जा रहे हैं ऐसे में यह किट कितना प्रभावी हो सकता है, फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed