Covid 19 Variants jn 1 Symptoms: कोविड 19 के मामले तेजी से देश में बढ़ रहे हैं। जहां दुनियाभर में कोरोना महामारी के 70 करोड़ से अधिक मामले रिपोर्ट किए किए जा चुके हैं। संक्रमित मरीजों में कोविड 19 के नए वैरिएंट जेएन.1 का पता चला है, जिससे लगभग सात हजार से अधिक मरीज पीड़ित हैं। भारत में भी जेएन.1 वैरिएंट के कई मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के दैनिक मामलों में भी बढ़ोतरी की खबर है। आइए जानते हैं कि नया सब-वैरिएंट कितना चिंताजनक है, और इसके लक्षण व बचाव के उपाय क्या हैं?
Covid 19: कोविड के नए वैरिएंट के लक्षण, जानिए कितना खतरनाक है जेएन.1
नया कोरोना वैरिएंट कितना खतरनाक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सब-वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 वैरिएंट का ही रूप है, इसके स्पाइक प्रोटीन में एक अतिरिक्त म्यूटेशन नोट किया गया है।
जेएन.1 वैरिएंट के लक्षण
सीडीसी के मुताबिक जेएन.1 के कारण लोगों में खांसी, सांस की तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों-शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बंद या नाक बहने जैसी समस्या देखी जा रही है।
जेएन.1 से बचाव के उपाय
- कोविड 19 महामारी के दौरान अपनाएं जाने वाले सभी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें
- मास्क पहनकर ही घर से निकलें।
- भीड़भाड़ वाले इलाकों, व शादी पार्टी में जाने से बचें।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।