Tips for Healthy Lifestyle: अब तनाव जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। तनाव व अवसाद की स्थिति चिंता के कारण उत्पन्न होती है। तनाव का असर व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर होता है। तनावग्रस्त व्यक्ति के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिलता है जैसे, उदास रहना, परेशान होना, चिड़चिड़ापन या अधिक गुस्सा आना। चूंकि अवसाद या तनाव की स्थिति अब सामान्य हो चुकी है। ऐसे में लोग इसके लक्षणों पर अधिक ध्यान नहीं देते। समय के साथ तनाव बढ़कर गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है और मानसिक बीमारियों का कारण बनता है। हालांकि जीवन में कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर तनावमुक्त रहा जा सकता है और चिंता को काम किया जा सकता है। आइए जानते हैं तनाव को काम करने के तरीके और तनाव के कारण शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।
Tips for Healthy Lifestyle: तनाव मुक्त रहने के लिए अपनाएं आसान तरीके, चिंता और अवसाद की समस्या होगी दूर
तनाव को कम कैसे करें?
- कंट्रोल कई गंभीर बीमारियों को भी काबू में कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, तनाव नियन्त्रित रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।
- सकारात्मक विचार रखें। अपना पॉजिटिव एटिट्यूड तनाव को कम करने में सहायक है।
- अत्यधिक सोचें नहीं। जिन घटनाओं को आप नियन्त्रित नहीं कर सकते, उनके बारे में ज्यादा विचार करके चिंतित न हों।
- तनावपूर्ण परिस्थितियों में आक्रामक होने के बजाय धैर्यवान रहें।
- अपनी भावनाओं को काबू में रखना सीखें।
- समय का सही तरीके से सदुपयोग करें।
- जिन चीजों या बातों के कारण आपको सबसे ज्यादा स्ट्रेस होता है, उनकी पहचान करें।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें