फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या 'डेड बॉडी' यानी इंसानी शवों से भी फैलता है कोरोना संक्रमण? यहां समझें विस्तार से

Fri, 07 Aug 2020 12:14 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 07 Aug 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 Myths and Facts: Dead body Spread Coronavirus Infection or Not know all you need to know
कोरोना संक्रमित की मौत (File Photo) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कारण बढ़ते संक्रमण के मामलों ने दुनियाभर की चिंता बढ़ाई है। कोरोना संक्रमण से हर दिन होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी हृदयविदारक तस्वीरें सामने आईं, जिनमें कोरोना संक्रमित की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को दूर से ही अंतिम विदाई देनी पड़ी। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां बवाल या हंगामे की वजह से शव को दफनाने या अंतिम संस्कार में देरी हुई। लोगों को बस डर था कि इससे कोरोना फैल जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है?

Covid 19 Myths and Facts: Dead body Spread Coronavirus Infection or Not know all you need to know
कोरोना संक्रमित की मौत (File Photo) - फोटो : social media

दरअसल, कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दिशानिर्देश तय किए गए हैं। पीपीई किट्स से लैस होकर ही अंतिम संस्कार किया जा सकता है। इसके अलावा रिश्तेदारों को भी सुरक्षा बरतते हुए ही शव देखने की इजाजत है। हालांकि बहुत पास जाने या छूने की अनुमति नहीं। कारण कि लोगों में गलत धारणा बैठी हुई है कि शव के पास रहने से कोरोना संक्रमण हो सकता है। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है। स्वास्थ्य रिपोर्टों के मुताबिक, मानव शव वायरस कैरियर नहीं है। 

Covid 19 Myths and Facts: Dead body Spread Coronavirus Infection or Not know all you need to know
शवों से संक्रमण फैलने की बात पूरी तरह सच नहीं है - फोटो : PTI
  • देश में कोरोना मरीजों से भेदभव वाली कई घटनाएं सामने आई हैं। लोगों का मरीजों से दूरी बनाना तो ठीक है, लेकिन उनका बहिष्कार नहीं करना चाहिए। कई जगह कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार तक करने नहीं दिया गया। जबकि शवों से संक्रमण फैलने की बात पूरी तरह सच नहीं है। हां, मरने के बाद इंसानी शरीर के तरल पदार्थ जैसे खून, सलाइव, बलगम आदि में वायरस हो सकता है। इसीलिए अंतिम संस्कार को लेकर दिशानिर्देश निर्धारित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 Myths and Facts: Dead body Spread Coronavirus Infection or Not know all you need to know
पेन ड्राइव(सांकेतिक तस्वीर)

वायरस तो पेन ड्राइव की तरह होता है 

  • द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता में जीवविज्ञानी और शिक्षक डॉ. अनिर्बान मित्रा कहते हैं वायरस एक पेन ड्राइव की तरह काम करता है। इसका केवल यूएसबी कनेक्टर ही बाहर होता है, जिसे डाटा ट्रांसफर के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर से जोड़ना पड़ता है। पेन ड्राइव में कितना भी डेटा क्यों न हो, लेकिन यूएसबी पोर्ट में इसे कनेक्ट किए बिना इसका कोई यूज नहीं। ऐसा किए बिना डाटा ट्रांसफर नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
Covid 19 Myths and Facts: Dead body Spread Coronavirus Infection or Not know all you need to know
कोरोना वायरस की आकृति बनाता एक कलाकार(File Photo) - फोटो : पीटीआई
  • अनिर्बान मित्रा के मुताबिक, कोरोना वायरस भी एक पेन ड्राइव की तरह है। इस वायरस के भीतर आरएनए (RNA) होता है, जो एक तरह का ब्लूप्रिंट होता है। यही शरीर में प्रवेश करने के बाद अपनी कॉपी यानी प्रतिकृति यानी कहा जाए कि अपनी संख्या बढ़ाता है। ऐसा करने के लिए वायरस का रिसेप्टर प्रोटीन से जुड़ना जरूरी है। शव में अगर कोरोना वायरस है भी तो वह निष्क्रिय शरीर से भला फैलेगा कैसे!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed