फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कपड़ों पर इस जादुई कोटिंग से खत्म होगा कोरोना, नैनो तकनीक का कमाल, पीएम ने भी सराहा

Fri, 19 Jun 2020 02:19 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 19 Jun 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 latest research: How to To kill Coronavirus by special coating nano technology made in India at IIT ISM Dhanbad
IIT-ISM, Dhanbad - फोटो : MyGovIndia

कोरोना वायरस से जंग में देश दुनिया में नई तकनीकें विकसित की जा रही हैं। कोरोना की जांच से लेकर सुरक्षा किट और बचाव के उपायों से लेकर इसकी दवा और वैक्सीन के लिए लगातार शोध हो रहे हैं। भारत में ही कई तरह के पीपीई किट, जांच किट से लेकर वेंटीलेटर तक बनाने में शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को सफलता मिल चुकी है। इसी क्रम में आईआईटी आईएसएम (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस), धनबाद के वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक खास तरह की पॉलीमेरिक सुपर हाइड्रोफोबिक कोटिंग बनाई है। कपड़े पर इस जादुई कोटिंग के संपर्क में आते ही कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। 


 

Covid 19 latest research: How to To kill Coronavirus by special coating nano technology made in India at IIT ISM Dhanbad
Special Coating - फोटो : MyGovIndia

मायगोव इंडिया(MyGovIndia) पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोनारोधी कवच की इस जादुई कोटिंग से कपड़ों के संपर्क में आते ही वायरस, जीवाणु और फंगस जैसे खतरनाक सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाएंगे। दावा है कि नैनो टेक्नोलॉजी पर आधारित इस तकनीक से कोरोना समेत भविष्य के तमाम वायरस खत्म किए जा सकते हैं।
 


 

Covid 19 latest research: How to To kill Coronavirus by special coating nano technology made in India at IIT ISM Dhanbad
Special Coating - फोटो : MyGovIndia

केंद्रीय मंत्रियों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इस कोटिंग तकनीक की सराहना की है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य मंत्रियों ने भी इसकी सराहना की है। पीएम मोदी ने तो मन की बात के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसक तकनीक की जमकर तारीफ की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 latest research: How to To kill Coronavirus by special coating nano technology made in India at IIT ISM Dhanbad
Special Coating - फोटो : MyGovIndia

क्या है ये जादुई कोटिंग?
आईआईटी-आईएसएम, धनबाद के शोधकर्ताओं ने नैनो तकनीक से यह कोटिंग तैयार की है। इस कोटिंग से कपड़ों को पीपीई जैसा उपयोगी बनाया जा सकता है। यह अधिक सुविधाजनक होगा और ज्यादा सुरक्षित भी। सुपर हाइड्रोफोबिक कोटिंग बनाने वाले आइएसएम के रसायन अभियंत्रण विभाग के प्रो. आदित्य कुमार ने बताया कि कई परीक्षणों के बाद इसे तैयार करने में सफलता मिली है। 
 

विज्ञापन
Covid 19 latest research: How to To kill Coronavirus by special coating nano technology made in India at IIT ISM Dhanbad
Special Coating by IIT-ISM - फोटो : MyGovIndia

प्रो आदित्य ने कहा कि कोरोना वायरस कपड़े, प्लास्टिक, मेटल समेत कई सतहों पर जिंदा रहता है। ऐसे में यह कोटिंग कोरोना वायरस से बचाव में कारगर होगी। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के पेटेंट कराने पर विचार किया जा रहा है। पेटेंट के बाद कपड़ा बनाने वाली कंपनियों को भी यह दिया जा सकता है। आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रो.राजीव शेखर ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्थान से संपर्क कर इस पर आगे काम करने का संकेत भी दिया है।
देखें वीडियो: 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed