फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में कम या ज्यादा सो रहे हैं तो संभल जाएं, नींद को लेकर हो सकती है ये गंभीर समस्या

Thu, 18 Jun 2020 06:53 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 18 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
sleeping problems during lockdown sleep guidelines and help during covid 19 pandemic
नींद पर भी लॅाकडाउन का गहरा प्रभाव पड़ा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लॅाकडाउन ने हमारी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल लिया है। हमारी नींद पर भी लॅाकडाउन का गहरा प्रभाव पड़ा है। जिस तरह से शरीर के लिए खाना और पानी जरूरी है, ठीक वैसे ही शरीर के लिए नींद भी जरूरी है। हर चीज का एक लिमिट में होना बहुत आवश्यक होता है।



किसी भी चीज की अती और कमी दोनों ही खराब होती है। लॅाकडाउन के इस समय में कई लोग नींद से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। एक शोध में पाया गया कि इस समय या तो लोग बहुत ज्यादा सोने लगे हैं या फिर बहुत कम, जिस वजह से नींद का रुटीन बिगड़ चुका है। नींद का रुटीन बिगड़ने से शरीर में कई तरहों की परेशानियां हो सकती हैं। 
 

sleeping problems during lockdown sleep guidelines and help during covid 19 pandemic
रुटीन के बदलने से सोने के समय में भी बदलाव आ गया- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लॅाकडाउन के कारण बदल गई दिनचर्या

  • लॅाकडाउन का असर हमारी दिनचर्या पर पड़ा है। लॅाकडाउन से पहले तक हमारा एक रुटीन हुआ करता जिस हिसाब से हम अपने कार्य किया करते थे। लॅाकडाउन की वजह से हमारा पूरा रुटीन ही बदल गया है। रुटीन के बदलने से हमारे सोने के समय में भी बदलाव आ गया। 


 

sleeping problems during lockdown sleep guidelines and help during covid 19 pandemic
वर्क फ्रॅाम होम कर रहे लोगों के रुटीन में खासा बदलाव आया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

वर्क फ्रॅाम होम से पड़ा है असर

  • लॅाकडाउन की वजह से वर्क फ्रॅाम होम कर रहे लोगों के रुटीन में खासा बदलाव आया है। घर से काम करने का नया अनुभव, काम का अधिक दबाव, खाने के समय में परिवर्तन, अधिक समय तक काम करने से और कोई शारीरिक गतिविधियां न होने से नींद पर गहरा प्रभाव पड़ा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
sleeping problems during lockdown sleep guidelines and help during covid 19 pandemic
लॅाकडाउन में लोगों के सोने के समय में काफी बदलाव देखने को मिले हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जेटलेग की समस्या उत्पन हो रही है

  • अचानक से दिनचर्या में बदलाव आ जाने से जेट लेग की समस्या हो सकती है। जेट लेग नींद से जुड़ी समस्या है। बॉडी क्लॉक के बिगड़ जाने से ये समस्या उत्पन होती है। कई विशेषज्ञों के अनुसार लॅाकडाउन में लोगों के सोने के समय में काफी बदलाव देखने को मिले हैं जिस वजह से लोग जेट लेग की समस्या को अनुभव कर रहें हैं। 



 

विज्ञापन
sleeping problems during lockdown sleep guidelines and help during covid 19 pandemic
नींद न आना जेट लेग की समस्या का संकेत है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जेट लेग की समस्या के संकेत

  • नींद न आना 
  • दिनभर जम्हाइयां लेना 
  • बेवक्त भूख लगना
  • थकान 
  • सिरदर्द 
  • एकाग्रता में कमी 
  • चक्कर आना
  • घबराहट होना

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed