फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: महाराष्ट्र में डबलिंग रेट बढ़ी, दिल्ली में इतने पॉजिटिविटी रेट पर दूसरी लहर में लग गया था लॉकडाउन

Thu, 30 Mar 2023 01:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Mar 2023 01:31 PM IST
विज्ञापन
covid 19 latest news update in hindi, maharashtra and delhi covid cases
भारत में कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : istock

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले 'साइलेंटली' बढ़ते जा रहे हैं। छह महीने में पहली बार फिर से एक दिन में तीन हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 3016 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए, जोकि पिछले 6 महीनों में एक दिन में कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक आंकड़ा है। इसके साथ देश में सक्रिय मामले बढ़कर अब 13509 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से लगातार कोविड से बचाव के उपाय करते रहने की अपील कर रहे हैं।



कई राज्यों में कोरोना के कारण हालात बिगड़ने की सूचना है। केरल से लेकर महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते मामले डराने वाले हैं। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि अगर हम सभी कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहें तो इस खतरे को कम किया जा सकता है।

covid 19 latest news update in hindi, maharashtra and delhi covid cases
कोविड-19 का बढ़ता खतरा - फोटो : Istock

महाराष्ट्र में डबल हो रहे केस

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को राज्य में कोविड-19 मामलों में दो गुना वृद्धि दर्ज की गई थी, यह ट्रेंड बुधवार को भी जारी रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि रि-कंबाइंड ओमिक्रॉन सबवैरिएंट XBB 1.16 ही राज्य में 60% से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है।

इस सब-वैरिएंट के कारण मृत्यु का जोखिम भी बढ़ा है पर इस तरह की दिक्कत उन लोगों में अधिक देखी जा रही है जो पहले से ही कोमोरबिडिटी के शिकार हैं। मंगलवार को, महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 450 नए मामले सामने आए, जो 152 दिनों में सबसे अधिक है। पिछली बार राज्य में इतनी अधिक संख्या अक्टूबर में दर्ज की गई थी।

covid 19 latest news update in hindi, maharashtra and delhi covid cases
दिल्ली में कोविड का खतरा - फोटो : iStock

दिल्ली में बढ़ी पॉजिटिविटी रेट

महाराष्ट्र की ही तरह से राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के कारण स्थिति चिंताजनक बन रही है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 200 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई, जो पिछले साल सितंबर के बाद सबसे अधिक है। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 11.8 प्रतिशत हो गई। गौरतलब है कि 10 फीसदी की पॉजिटिविटी रेट पर कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 latest news update in hindi, maharashtra and delhi covid cases
कोरोना वायरस का संकट - फोटो : iStock

आठ राज्यों में बढ़े मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने हालिया रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली समेत आठ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अनुसार आठ राज्यों-  महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में दैनिक मामलों में वृद्धि रिपोर्ट की जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ महीनों में मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई थी। 16 जनवरी को यहां शून्य यानी एक दिन में एक भी मामले दर्ज नहीं हुए थे, लेकिन एक बार फिर से कोरोना सिर उठा रहा है।

विज्ञापन
covid 19 latest news update in hindi, maharashtra and delhi covid cases
कोरोना से बचाव के करें उपाय - फोटो : Pixabay

घबराएं नहीं बचाव करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही ओमिक्रॉन सबवैरिएंट XBB 1.16 के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं पर इसके कारण गंभीर रोगों का खतरा नहीं है। ज्यादातर लोग आसानी से घर पर ही रहकर ठीक हो रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत सिर्फ उनमें हो रही है जिनको कोमोरबिडिटी है या फिर जिनकी इम्युनिटी बहुत कमजोर है।

डॉक्टर्स ने उम्मीद जताई है कि मौसमी फ्लू का सूजन जाते ही कोरोना के मामलों में भी कमी आने की संभावना है। तब तक सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।



--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed