फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना के डर से खा रहे हैं एंटीबायोटिक तो रुकिए, पहले बैक्टीरिया और वायरस का अंतर समझिए

Fri, 24 Jul 2020 10:05 PM IST
Nilesh Kumar निलेश कुमार
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Covid 19: Know Difference of Virus and bacteria Antibiotic Drugs does not useful in Coronavirus treatment not by Antibiotics
Virus and Bacteria Difference - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। जो भी लोग अबतक इसके संक्रमण से बचे हुए हैं, वे ऐसे तमाम तरह के उपाय करने को तैयार हैं, जिनसे वे इस वायरस से सुरक्षित रहें। बहुत सारे लोग घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों से लेकर होम्योपैथिक और एलोपैथिक दवाओं का भी सेवन कर रहे हैं। विटामिन सी और डी को गोलियों के अलावा कुछ लोग एंटीबायोटिक दवाएं भी ले रहे हैं। एंटीबायोटिक दवा बहुत सारी बीमारियों में कारगर होती है, लेकिन क्या ये कोरोना वायरस के खिलाफ भी सुरक्षा देगी यानी कोविड 19 से बचाने में कारगर साबित होगी? आइए चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों से जानते हैं, ऐसे कई जरूरी शंका-आशंकाओं के बारे में: 

Covid 19: Know Difference of Virus and bacteria Antibiotic Drugs does not useful in Coronavirus treatment not by Antibiotics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कोरोना वायरस से बचने के लिए अगर आप भी एंटीबायोटिक दवाएं ले रहे हैं तो यह आपकी भूल साबित हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानतें तो एंटीबायोटिक दवाएं कोरोना वायरस का इलाज नहीं हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए एंटीबायोटिक्स का सहारा लेने से पहले आपको बैक्टीरिया और वायरस के अंतर को समझना होगा। वैसे भी अधिकतर एंटीबायोटिक दवाएं वायरस जनित रोगों का इलाज नहीं होती। 
Covid 19: Know Difference of Virus and bacteria Antibiotic Drugs does not useful in Coronavirus treatment not by Antibiotics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बैक्टीरिया यानी जीवाणु और वायरस मतलब विषाणु 

  • आपने गुड बैक्टीरिया और बैड बैक्टीरिया के बारे में सुना होगा! नहीं सुना तो सबसे पहले आपको यह समझना जरूरी है कि बैक्टीरिया अच्छे और बुरे दोनों हो सकते हैं, जैसे हमारी आदतें। दरअसल, बैक्टीरिया हमारे शरीर का हिस्सा होते हैं। आंतों में होने वाले बैक्टीरिया खाना पचाने में मदद करते हैं। वहीं, बुरे बैक्टीरिया हमें टीबी, निमोनिया जैसी बीमारियां दे सकते हैं। अब वायरस यानी विषाणु के बारे में सबसे पहले यह जान लीजिए कि इसमें गुड या बैड नहीं होता। यह हमेशा बुरा ही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19: Know Difference of Virus and bacteria Antibiotic Drugs does not useful in Coronavirus treatment not by Antibiotics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दोनों में अंतर को ऐसे समझिए

  • बिहार के भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के डॉ. गौरव के मुताबिक, बैक्टीरिया अन्य जीवों के अंदर पाए जाने वाले कोशिकीय सूक्ष्म जीव होते हैं। इनकी संख्या लाखों में होती है। वहीं विषाणु एक अकोशिकीय सूक्ष्म जीव है, जो किसी जीवित कोशिका के संपर्क में आने पर जीवित होता है। दोनों में यह एक बड़ा अंतर है। बैक्टीरिया कभी सुप्तावस्था में नहीं रहते हैं, जबकि वायरस यदि किसी जीवित कोशिका के संपर्क में नहीं हैं तो वे सैकड़ों साल तक सुप्त अवस्था में रह सकते हैं। 
विज्ञापन
Covid 19: Know Difference of Virus and bacteria Antibiotic Drugs does not useful in Coronavirus treatment not by Antibiotics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एंटीबैक्टीरियल बीमारियों में काम आती हैं एंटीबायोटिक दवाएं

  • बिहार में कई जिलों में चिकित्सा पदाधिकारी रह चुके डॉ. केके सिंह बताते हैं कि एंटीबायोटिक दवाएं निमोनिया, टीबी, जख्म जैसी बैक्टीरियल बीमारियों के इलाज में काम आती हैं। इन दवाओं को एंटी-बैक्टीरियल भी कहा जाता है, यानी बैक्टीरिया का दुश्मन। दरअसल बैक्टीरिया की पहचान करने के बाद ही एंटीबायोटिक दवाएं बनाई जाती हैं। लेकिन वायरस के लिए एंटीवायरल दवाओं की जरूरत होती है। वायरस की पहचान करना और पकड़ना आसान नहीं होता। इसलिए दवाएं तैयार होने में यह बड़ी चुनौती होती है। पोलियो की वैक्सीन तैयार होने में दशकों लग गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed