फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी खबर: ओमिक्रॉन वैरिएंट को बेअसर कर सकती है यह एंटीबॉडी कॉकटेल, एस्ट्राजेनेका का बड़ा दावा

Wed, 22 Dec 2021 03:37 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 22 Dec 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 antibody cocktail, Evusheld found effective against Omicron coronavirus, says AstraZeneca
कोविड-19 एंटीबॉडी कॉकटेल (सांकेतिक) - फोटो : iStock

कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का दुनिया के कई देशों में तेजी से प्रसार देखने को मिल रहा है। ब्रिटेन में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, यहां एक दिन में हजारों मामले सामने आ चुके हैं। भारत में भी यह वैरिएंट काफी तेज रफ्तार से अपने पैर पसार रहा है, देश में अब तक 200 से ज्यादा लोगों में इस नए वैरिएंट से संक्रमण की पहचान की जा चुकी है। इतना ही नहीं अब तक करीब 14 राज्यों में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट फैल चुका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि इस वैरिएंट की संक्रामता दर काफी अधिक है, ऐसे में सभी लोगों को इसे बचाव करते रहने की आवश्यकता है। चूंकि वायरस में कई ऐसे म्यूटेशन देखने को मिले हैं जो इसे शरीर में वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने के योग्य बनाते हैं, ऐसे में टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है।



इस बीच ओमिक्रॉन से बचाव के उपायों को लेकर अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने लोगों थोड़ी राहत भरी जानकारी दी है। कोविशील्ड वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने गुरुवार को बताया कि उसकी कोविड-19 एंटीबॉडी कॉकटेल, एवुशेल्ड को प्रयोगशाला अध्ययन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ असरदार पाया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एंटीबॉडी कॉकटेल कोरोना के इस तेजी से बढ़ते खतरे को कम करने में विशेष भूमिका निभा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Covid-19 antibody cocktail, Evusheld found effective against Omicron coronavirus, says AstraZeneca
एस्ट्राजेनेका की एंटीबॉडी कॉकटेल - फोटो : social media

एस्ट्राजेनेका की एंटीबॉडी कॉकटेल
एस्ट्राजेनेका की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''प्रयोगशाला अध्ययन में पाया गया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की गतिविधि को बेअसर करने में एवुशेल्ड प्रभावी साबित हो सकती है।अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के स्वतंत्र जांचकर्ताओं द्वारा यह अध्ययन किया गया है। इसके अलावा एवुशेल्ड की प्रभाविकता को और विस्तृत रूप से जानने के लिए थर्ड पार्टी के द्वारा भी अध्ययन किए जा रहे हैं, जिसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। फिलहाल अब तक के अध्ययनों में इस कोविड-19 एंटीबॉडी कॉकटेल को काफी असरदार पाया गया है।''

Covid-19 antibody cocktail, Evusheld found effective against Omicron coronavirus, says AstraZeneca
एवुशेल्ड हो सकती है असरदार - फोटो : Pixabay

कंपनी का क्या कहना है?
कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट मेने पेंगालोस ने बताया, इस अध्ययन में पाया गया है कि एवुशेल्ड ओमिक्रॉन वैरिएंट को काफी हद तक बेअसर करने में कारगर हो सकती है। एवुशेल्ड को दो शक्तिशाली एंटीबॉडीज को मिलाकर तैयार किया गया है, जो संभावित रूप से सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ असरदार साबित हो सकती है। एवुशेल्ड अपने आप में पहली एंटीबॉडी कॉकटेल है जिसे कोविड-19 के प्री-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस के लिए अमेरिका में आपातकालीन उपयोग को मंजूरी मिली है। कोविड-19 के उपचार में एवुशेल्ड के उपयोग को लेकर हम लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19 antibody cocktail, Evusheld found effective against Omicron coronavirus, says AstraZeneca
ओमिक्रॉन वैरिएंट पर एवुशेल्ड का प्रभाव - फोटो : iStock

विस्तृत अध्ययन जारी
कंपनी की ओर से जारी रिलीज में कहा गया है कि जब एवुशेल्ड का क्लिनिकल परीक्षण किया जा रहा था, उस समय ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में पता नहीं था। क्लिनिकल ट्रायल में इस अवलोकन के निहितार्थ को बेहतर ढंग से समझने के लिए कंपनी आगे विस्तृत अध्ययन कर रही है। फिलहाल शुरुआती अध्ययनों के परिणाम ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ इसे असरदार साबित करते हैं। आगे के अध्ययनों में स्थिति और भी स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Covid-19 antibody cocktail, Evusheld found effective against Omicron coronavirus, says AstraZeneca
एंटीबॉडी कॉकटेल (सांकेतिक) - फोटो : PTI

अमेरिका में मिल चुकी है एवुशेल्ड को मंजूरी
इससे पहले अमेरिका में कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों या कोविड-19 टीकों से गंभीर दुष्प्रभावों के इतिहास वाले लोगों में कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए एवुशेल्ड के इस्तेमाल को मंजूरी मिल चुकी है। यह मोनोक्लोनल एंटीबॉडी से संबंधित उपचार पद्धति पर आधारित है जिसमें शरीर में संक्रमण से लड़ने में प्राकृतिक एंटीबॉडी जैसी प्रतिलिपि बनाई जाती है। ओमिक्रॉन पर इसकी प्रभाविकता जानने के लिए अध्ययन जारी है। 


----------------
स्रोत और संदर्भ
Evusheld long-acting antibody combination retains neutralising activity against Omicron variant in independent FDA study

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed