फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में ओमिक्रॉन: जानिए कोरोना के इस नए वैरिएंट के लक्षण और बचाव, कौन सा राज्य ज्यादा प्रभावित

Wed, 22 Dec 2021 03:35 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Dec 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
Covid Omicron Symptoms Treatment Difference Between Delta variant and Omicron Cases In India
ओमिक्रॉन से भारत को कितना खतरा - फोटो : Self

कोरोना वायरस के नए-नए वैरिएंट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दुनियाभर में कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जारी है, भारत में तो 110 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन डोज दिए जा चुके हैं। इन सब के बावजूद कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आया है, जो टीके की दोनों डोज ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। कोविड के इस नए वैरिएंट का नाम ओमिक्राॅन (B.1.1.529) है। ओमिक्राॅन भारत समेत 63 देशों में फैल चुका है। इस नए वैरिएंट का सबसे पहला केस दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, बाद में यह अन्य देशों में फैला। कोरोना के इस नए वैरिएंट को ओमिक्राॅन नाम देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' के रूप में वर्गीकृत किया है। चलिए जानते हैं कि ओमिक्राॅन और डेल्टा वैरिएंट में अंतर, ओमिक्राॅन के लक्षण, इलाज और दुनिया व भारत में ओमिक्राॅन की स्थिति के बारे में। 

Covid Omicron Symptoms Treatment Difference Between Delta variant and Omicron Cases In India
ओमिक्राॅन - फोटो : पिक्साबे

क्या है ओमिक्राॅन 

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोविड का नया वैरिएंट एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सकता है। कोविड की चपेट में आ चुके और वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को भी ओमिक्राॅन से संक्रमण का जोखिम है।  कोविड का नया वैरिएंट वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय बना हुआ  है। माना जा रहा है कि ओमिक्राॅन पिछले सभी वैरिएंट की तुलना में कहीं ज्यादा संक्रामक है। हालांकि इसके कारण होने वाली बीमारी को कम गंभीर माना जा रहा है। जानिए अब तक सामने आ चुके ओमिक्राॅन के लक्षण।

Covid Omicron Symptoms Treatment Difference Between Delta variant and Omicron Cases In India
ओमिक्राॅन के लक्षण - फोटो : Istock

ओमिक्राॅन के लक्षण

शरीर में दर्द- विशेषज्ञ ओमिक्राॅन के लक्षण हल्के बता रहे हैं। इस संक्रमण से ग्रसित लोगों को शरीर में तेज दर्द हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के मुताबिक, रात में पसीना आना ओमिक्राॅन का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

सुगंध और स्वाद प्रभावित न होना- कोविड 19 संक्रमण का आम लक्षण सुगंध और स्वाद को महसूस न करना है। हालांकि ओमिक्राॅन से संक्रमितों में यह लक्षण होना आम नहीं है। 

स्क्रेची थ्रोट- ओमिक्रॉन से संक्रमित रोगियों में गले में खराश के बजाय स्क्रेची थ्रोट जैसी समस्या मिल रही है।

सूखी खांसी आना- अन्य वैरिएंट की तरह ही ओमिक्राॅन में भी खांसी के लक्षण दिखे जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Omicron Symptoms Treatment Difference Between Delta variant and Omicron Cases In India
डेल्टा वैरिएंट और ओमिक्राॅन में अंतर - फोटो : istock

डेल्टा वैरिएंट से कितना अलग है ओमिक्राॅन 

-ओमिक्रोन वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। कोविड के दोनों वैरिएंट में काफी अंतर है। ओमिक्राॅन में 32 म्यूटेशन देखे गए हैं।

-ओमिक्राॅन के स्पाइक प्रोटीन पर ज्यादा म्यूटेशन देखने को मिला है, जोकि डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कहीं अधिक है। 

-ओमिक्राॅन वैरिएंट से संक्रमितों में पुन: संक्रमण के मामले होने संभावना है।

विज्ञापन
Covid Omicron Symptoms Treatment Difference Between Delta variant and Omicron Cases In India
ओमिक्राॅन से बचाव - फोटो : iStock

ओमिक्राॅन का इलाज और बचाव का तरीका

इस नए वैरिएंट से बचाव ही सुरक्षा का सबसे कारगर उपाय है। हेल्थ एक्पर्ट्स के मुताबिक सावधानी अपनाते हुए संक्रमण से बचाव करें।

-इसके लिए भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाकर रखें। 

-सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 

-लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट कराएं। 

-सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

-इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए हेल्दी डाइट लें। 

-नियमित योगाभ्यास करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed