फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: बच्चों में ये 10 लक्षण दिखते ही तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

Tue, 06 Jul 2021 02:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Jul 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavrius update These ten symptoms of corona can be seen in children contact the doctor immediately
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ राजेश मुंडेजा


जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

कोरोना वायरस एक बेहद ही खतरनाक महामारी है, जिसने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया। चीन से शुरू हुआ ये वायरस आज लगभग हर किसी की जिंदगी को किसी न किसी तरह से प्रभावित कर चुका है। ये वायरस लोगों को संक्रमित कर चुका है, लोगों की जान ले चुका है और यहां तक कि इस वायरस की वजह से लोगों की आर्थिक हालत तक बुरी हो चुकी है। भारत में भी इस वायरस का प्रभाव साफ देखा जा रहा है। देश में वायरस की पहली लहर के बाद दूसरी लहर आई, जिसने हर किसी को डराकर रख दिया। वहीं, अब विशेषज्ञ पहले ही तीसरी लहर आने की आशंका जाहिर कर चुके हैं, जिसे बच्चों के लिए काफी घातक बताया जा रहा है। ऐसे में कोरोना के कुछ लक्षण हैं, जो बच्चों में नजर आ सकते हैं और आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Coronavrius update These ten symptoms of corona can be seen in children contact the doctor immediately
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज:

-बुखार आना
-खांसी आना
-सांस लेने में तकलीफ होना
-गले में खराश होना
-नाक का बहना
Coronavrius update These ten symptoms of corona can be seen in children contact the doctor immediately
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-ठंड लगना
-मांसपेशियों में दर्द होना
-सिरदर्द होना
-स्वाद या गंध की कमी
-मतली या उल्टी होना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavrius update These ten symptoms of corona can be seen in children contact the doctor immediately
बच्चों को मास्क पहनना जरूरी - फोटो : Pixabay

ऐसे रखें बच्चों का ध्यान:-

-बच्चों को मास्क पहनाए। आप अगर बच्चों को शुरू से मास्क पहनाने की आदत डालेंगे, तो कुछ समय बाद वे इसका खुद ही उपयोग करने लगेंगे।

-बच्चों को घर से बाहर न ले जाएं। पार्क में न खेलने दें, घर में ही उन्हें गेम खिलाएं, उनकी आदत बनाए कि वे घर से बाहर न जा पाएं।

विज्ञापन
Coronavrius update These ten symptoms of corona can be seen in children contact the doctor immediately
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-घर में कोई मेहमान या अन्य कोई भी आता है, तो बच्चों को उसके संपर्क में न आने दें।

-हाथों को धोना उन्हें सिखाएं। अगर बच्चे छोटे हैं, तो आप खुद समय-समय पर उनके हाथ धोते रहें, उन्हें नहलाएं आदि। 

-बच्चों को खाने में एक अच्छी डाइट दें, जिसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और खासतौर पर विटामिन-सी मौजूद हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed