फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: दो हफ्ते में आ जाएगी वैक्सीन की पहली खेप, रूस ने किया दावा, ऐसे लोगों को मिलेगी पहले

Wed, 12 Aug 2020 11:32 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia says Covid vaccine first shipment will come in two weeks
Russia vaccine update - फोटो : social media

रूस ने कोरोना के अपने टीके को लेकर उठी अंतरराष्ट्रीय चिंताओं को खारिज करते हुए इसे 'बिल्कुल बेबुनियाद' बताया है। रूस ने मंगलवार को दावा किया था कि उसने अपने यहां एक टीका बना लिया है, जिसका इंसानों पर लगभग दो महीने परीक्षण किया गया और फिर इसे मंजूरी दे दी गई। लेकिन जानकारों ने रूस के इतनी तेजी से टीका बना लेने के दावे पर संदेह जताया। जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और अमेरिका में वैज्ञानिकों ने इसे लेकर सतर्क रहने के लिए कहा। इसके बाद रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने बुधवार को रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स से कहा, 'ऐसा लगता है जैसे हमारे विदेशी साथियों को रूसी दवा के प्रतियोगिता में आगे रहने के फायदे का अंदाजा हो गया है और वो ऐसी बातें कर रहे हैं जो कि बिल्कुल ही बेबुनियाद हैं।' 

Coronavirus vaccine updates in hindi Russia says Covid vaccine first shipment will come in two weeks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूसी मंत्री ने कहा कि इस टीके की पहली खेप अगले दो हफ्तों में आ जाएगी और पहले ये मुख्य तौर पर डॉक्टरों को दिया जाएगा। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि उनकी योजना है कि अक्तूबर महीने से बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा।  

Coronavirus vaccine updates in hindi Russia says Covid vaccine first shipment will come in two weeks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

टीका बनाने का दावा

रूस के टीका बना लेने की घोषणा मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की ऐसी वैक्सीन तैयार कर ली है जो कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर है। उन्होंने कहा था कि इस टीके का इंसानों पर दो महीने तक परीक्षण किया गया और ये सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा है। पुतिन ने साथ ही ये भी कहा था कि ये टीका उनकी बेटी को भी दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia says Covid vaccine first shipment will come in two weeks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

टीके पर सवाल

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वो रूसी अधिकारियों से इस टीके की समीक्षा करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन अभी छह टीकों पर नजर रखे हुए है जिनका विकास हो रहा है और उनमें रूस का ये टीका शामिल नहीं है जिसका नाम स्पूतनिक बताया गया है। जिन छह टीकों पर काम चल रहा है उनका विकास तीसरे चरण में है, जिसमें इंसानों पर बड़ी संख्या में परीक्षण किया जाता है। 

रूसी टीके के दावे पर खास तौर पर अमेरिका और यूरोप में सवाल उठाए जा रहे हैं। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पान ने कहा, 'लाखों लोगों को टीका देना शुरू कर देना एक खतरनाक बात है, क्योंकि अगर गड़बड़ हुई तो फिर टीके पर से लोगों का भरोसा मर जाएगा।' उन्होंने कहा, 'जितना हमें पता है, उससे लगता है कि इस टीके का समुचित परीक्षण नहीं हुआ है...बात केवल सबसे पहले टीका बना लेने की नहीं है, जरूरी ये है कि एक सुरक्षित टीका बनाया जाए।' 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia says Covid vaccine first shipment will come in two weeks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

वहीं फ्रांस के नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च की रिसर्चर इसाबेल इम्बर्ट ने अखबार ला पेरिसियों से कहा कि इतनी जल्दी इलाज का दावा कर देना 'बहुत ही खतरनाक' हो सकता है। अमेरिका में देश के सबसे बड़े वायरस वैज्ञानिक डॉक्टर एंथनी फाउची ने भी रूसी दावे पर शक जताया है। डॉक्टर फाउची ने नेशनल जियोग्राफिक से कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि रूसी लोगों ने निश्चित तौर पर परखा है कि ये टीका सुरक्षित और असरकारी है। मुझे पूरा संदेह है कि उन्होंने ये किया है।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed